एक्सप्लोरर

Raebareli Boat Capsized: निर्माणाधीन पुल से टकराकर गंगा नदी में डूबी नाव, यूं बची 15 सवारियों की जान

रायबरेली के ऊंचाहार में 15 लोगों की जान जाते-जाते बची. दरअसल, सवारियों से भरी नाव गंगा नदी में पलट गई. हालांकि, वहां मौजूद मल्लाहों ने लोगों की जान बचा ली.

Boat Capsized: रायबरेली (Raebareli) के ऊंचाहार में बड़ा हादसा होते-होते बचा. सवारियों से भरी एक नाव गंगा नदी में पलट गई. नाव में सवार लोग नदी में डूबने लगे. लोगों की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद मल्लाह नदी में कूदे और लोगों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई. खबर मिलने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंच गया और लोगों को सुरक्षित  बाहर निकालकर उनके गंतव्य तक पहुंचाया.

नाव सवार लगभग 15 लोग ऊंचाहार के खरौली घाट से फतेहपुर की तरफ जा रही थी. तभी निर्माणाधीन पुल के खंभे से टक्कर के बाद नाव नदी में पलट गई. नाव पलटते ही चारों तरफ चीख-पुकार मच गई. चीख-पुकार सुनकर नदी किनारे बैठे मल्लाह वहां पहुंचे और नदी से सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाला. वही मामले की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार ऊंचाहार प्रतीत त्रिपाठी, सीओ डलमऊ अशोक कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हताहत लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य तक पहुंचाया.

बताया जा रहा है कि नाव में 15 लोगों के अलावा चार बाइक और साइकिल भी लदी थी. मल्लाहों की कोशिशों व पुलिस प्रशासन के सहयोग से डूब रहे लोगों को तो बचा लिया गया, लेकिन बाइक, साइकिल व अन्य सामान डूब गए. जिसकी तलाश की जा रही है.

क्या बोला चश्मदीद?
चश्मदीद ने बताया कि हम लोग खरौली घाट से फतेहपुर की ओर जा रहे थे. नाव जैसे ही मंझधार में पहुंची तभी वहां बन रहे खंभे से टकरा गई और करवट लेकर पलट गई.

ये भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget