एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh: बीएल संतोष ने मंत्रियों से पूछे 12 सवाल, जानी यूपी की जमीनी हकीकत

उत्तर प्रदेश में मंत्रियों से फीडबैक लिया जा रहा है. इस क्रम में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने मंत्रियों से कुछ सवाल किये. इन सवालों का सीधा मतलब है कि कहां सुधार की जरूरत है.

लखनऊ: उत्तर-प्रदेश के दौरे पर आए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष संगठन की बैठक के बाद एक-एक कर सरकार के मंत्रियों से मुलाक़ात कर रहे हैं. दौरे के दूसरे दिन पार्टी मुख्यालय में बीएल संतोष ने सूबे के डिप्टी सीएम केशव मौर्या और दिनेश शर्मा समेत करीब दर्जन भर मंत्रियों से मुलाक़ात की. मंत्रियों से मुलाक़ात और बातचीत के दौरान बीएल संतोष का सारा फोकस सरकार की छवि, सरकार और संगठन के बीच समन्वय और 2022 का विधानसभा चुनाव रहा. यूपी की जमीनी हकीक़त समझने के लिए बीएल संतोष ने मंत्रियों से 12 मुद्दों को लेकर बात की.

12 सवाल जिसके आधार पर जानी उत्तर प्रदेश की हकीकत

1.आपका संगठन के साथ कैसा समन्वय है ?

2. प्रदेश में संगठन कैसा काम कर रहा है?

3. आपका अपने क्षेत्र के सांसद और विधायकों के साथ तालमेल कैसा है ? विधायकों की सरकार से नाराजगी की वजह क्या है.

4. कार्यकर्ता संगठन और सरकार से क्यों नाराज है ?

5. 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए आप की क्या तैयारी है?

6. संगठन के कार्यक्रमों में आपकी क्या सहभागिता रही है?

7. जिस विभाग की जिम्मेदारी है उसमें क्या समस्या आती है ?

8. पंचायत चुनाव में खराब प्रदर्शन की वजह क्या मानते हैं ?

9. कोविड की वजह से जो नकारात्मकता फैली है उसे कैसे कम किया जा सकता है?

10. जनता की यूपी सरकार से क्या उम्मीदें हैं, और उम्मीदों पर हम कितना खरा उतरे हैं. पार्टी बेहतर प्रदर्शन कैसे करेगी.

11. ब्युरोक्रेसी द्वारा प्रदेश में कैसा काम किया जा रहा है, इन लोगों का कितना सहयोग मिल रहा है आपके काम में

12. कौन कौन से ऐसे अधिकारी हैं जो सरकार के कामकाज में बाधा डाल रहे हैं उनके नाम अगर हैं तो दीजिये.

मंत्रियों से मुलाक़ात में कार्यकर्ताओं की नाराजगी का मुद्दा भी उठा

खबर यह भी है कि बैठक में कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर भी मंत्रियों से चर्चा हुई और नाराजगी कैसे दूर हो सकती है, इस पर राय भी मांगी गयी. मंत्री अपने साथ कामकाज का ब्यौरा लेकर पहुंचे थे जिसे उन्होंने साझा किया. सरकार की तरफ से कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और संगठन के असहयोग से कार्यकर्ताओं में असंतोष और नाराजगी है. यूपी में विधानसभा का चुनाव करीब है. ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी पार्टी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है. 

2022 में बीजेपी की दोबारा जीत का मंत्र

बीएल संतोष ने मंत्रियों के साथ मुलाकात में 2022 विधानसभा में बड़ी जीत के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने, खाली पड़े निगमों/आयोगों को जल्द भरने को लेकर बात हुई है.

ये भी पढ़ें.

Mathura: राजस्थान से पेट्रोल-डीजल लाकर अवैध तरीके से बेच रहे थे, पुलिस ने दर्ज किया मामला

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-थप्पड़, नाराज होकर निकले अजय राय
लखनऊ: कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-थप्पड़, नाराज होकर निकले अजय राय
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget