एक्सप्लोरर

Mathura: राजस्थान से पेट्रोल-डीजल लाकर अवैध तरीके से बेच रहे थे, पुलिस ने दर्ज किया मामला

मथुरा में राजस्थान की सीमा से लगे गांव में अवैध तरीके डीजल-पेट्रोल बेचा जा रहा था. इस मामले में अब दो मुकदमे दर्ज किये गये हैं.

मथुरा: राजस्थान में कम कीमत पर मिलने वाले डीजल-पेट्रोल को यहां वन विभाग की जमीन पर कथित रूप से अवैध पेट्रोल पम्प के माध्यम से बेचने के मामले में दो मुकदमे दर्ज कराये गये हैं. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में उक्त भूमि के मालिक वन विभाग एवं तहसील प्रशासन, बाट एवं माप विभाग तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग आदि ने मिलकर दो मुकदमे दर्ज कराए हैं.

बिना अनुमति के बिक रहा था पेट्रोल-डीजल

गोवर्धन के उप जिलाधिकारी राहुल यादव ने बताया कि शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति गोवर्धन-डीग रोड पर राजस्थान सीमा पर स्थित गांठौली गांव में बिना सरकारी अनुमति के अवैध पेट्रोल पम्प खोलकर धड़ल्ले से डीजल व पेट्रोल की बिक्री कर रहा है.

उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर नायब तहसीलदार विजय श्याम के नेतृत्व में आपूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा व बाट व माप निरीक्षक की टीम मौके पर भेजी गई.

जांच दल को देखकर भाग खड़े हुये कर्मचारी

यादव के अनुसार जांच दल को आता देखकर पम्प चला रहे तीन लोग आनन-फानन में वहां लगी डिस्पेंसर मशीन को उखाड़ कर नजदीक के खेत में डालकर भाग गए. उन्होंने बताया, इस मामले में एक मुकदमा इस टीम की ओर से अनेक सुसंगत धाराओं में तथा दूसरा मुकदमा उक्त भूमि के स्वामी वन विभाग के गोवर्धन क्षेत्र के रेंजर राधेश्याम द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 यथा संशोधित की धारा 33 के तहत थाना गोवर्धन में दर्ज कराया गया है.

अधिकारियों के अनुसार इसी बीच लोक निर्माण विभाग के स्थानीय प्राधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि किसी ने सौंख-कुम्हेर मार्ग पर पेट्रोल पम्प के लिए उनकी भूमि कब्जा ली है.

नायब तहसीलदार विजय श्याम, आपूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा, एआरओ विजय शंकर वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी ब्रजेश सिंह परमार और बाट व माप निरीक्षक अनुराग सिंह कुशवाह की टीम को जांच के लिए भेजा गया तो संचालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. इस संबंध में भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

नोएडा में युवक-युवती का शव मिलने से हड़कंप, गोली मारकर खत्म की जीवनलीला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget