एक्सप्लोरर

यूपी में फिर एक बार पोस्टर वॉर! BJP का तंज- अखिलेश यादव को मुख्तार अंसारी से संवेदना लेकिन...

UP News: उत्तर प्रदेथ के लखनऊ में बीजेपी युवा मोर्चा के नेता अमित त्रिपाठी ने भाजपा कार्यालय के बाहर सपा सरकार को लेकर तीखा पोस्टर लगवाया है. पोस्टर पर लिखा है कि, “शर्म करो अखिलेश यादव जी."

UP News: लखनऊ में एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ गया है. भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. बीजेपी युवा मोर्चा के नेता अमित त्रिपाठी ने शनिवार को लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर एक तीखा पोस्टर लगवाया, जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सीधे तौर पर घेरा गया है.

पोस्टर में अखिलेश यादव पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने माफिया मुख्तार अंसारी की मौत पर तो संवेदना जताई, लेकिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए उत्तर प्रदेश के युवक शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने तक नहीं गए. पोस्टर में सवाल उठाया गया है कि क्या अखिलेश यादव की भावनाएं सिर्फ अपराधियों के लिए ही है? क्या उन्हें हिंदुओं के दर्द से कोई सरोकार नहीं?

पोस्टर में लिखा-'शर्म करो अखिलेश यादव जी'
बीजेपी द्वारा लगाए गए पोस्टर में लिखा था कि, “शर्म करो अखिलेश यादव जी! खूंखार अपराधी मुख्तार अंसारी की मौत पर दिखा रहे संवेदनाएं, आतंकी हमले के शिकार हिंदू शुभम द्विवेदी के घर जाने में क्यों खत्म हो गई भावनाएं? फर्क है साफ, शायद आतंकियों से रिश्ता है खास! हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों? पूछता है हिंदू समाज.”

इस पोस्टर के लगने के बाद राजधानी लखनऊ की सियासत में हलचल तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी ने इसे एक सोची-समझी साजिश बताया है और कहा कि भाजपा मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है. वहीं बीजेपी नेताओं का कहना है कि विपक्ष को अब चुनिंदा संवेदनाएं जताने की आदत हो गई है, जो जनता सब देख और समझ रही है.

अखिलेश यादव पीड़ित परिवार से नहीं मिले- बीजेपी
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में यूपी के कानपुर जिले के शुभम द्विवेदी की मौत हो गई थी. उनकी हत्या के बाद प्रदेश में आक्रोश की लहर है. भाजपा नेताओं समेत खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी, लेकिन समाजवादी पार्टी की ओर से कोई नेता नहीं पहुंचा, जिस पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

वहीं, मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर संवेदना जताई थी और सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया था. इसी को लेकर बीजेपी अब सपा को घेरने में जुट गई है. अब देखना होगा कि इस पोस्टर वॉर के बाद समाजवादी पार्टी क्या जवाबी कदम उठाती है और यह सियासी लड़ाई किस मोड़ पर जाती है. फिलहाल लखनऊ में जुबानी जंग तेज हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- यूपी में योगी सरकार ने इन शिक्षकों का बढ़ाया मानदेय, कार्यकाल में भी की दो साल की बढ़ोतरी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget