एक्सप्लोरर

रुद्रपुर: घर से बाहर बुलाकर भाजपा समर्थित पार्षद को बदमाशों ने मारी गोली, सीसीटीवी फुटेज में नजर आए हत्यारे

रुद्रपुर में भाजपा समर्थित नगर निगम के पार्षद की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार बदमाश मौके से फरार हो गए. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 6 टीमों का गठन किया है.

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में भाजपा समर्थित नगर निगम के पार्षद प्रकाश धामी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पार्षद की हत्या उनके घर के ही बाहर की गई. सरेआम हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. आनन-फानन में पार्षद को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग सोमवार सुबह लगभग 9 बजे एक आई10 कार में सवार बदमाशों नेने भदईपुरा वार्ड नंबर 13 से पार्षद प्रकाश सिंह धामी को घर से बाहर बुलाकर गोली मार दी. धामी सुबह अपने घर में थे इसी दौरान एक युवक ने उनको घर से बाहर बुलाया और बातों में लगा लिया. इसी दौरान कार में सवार अन्य बदमाश भी उनके पास पहुंच गए और उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोलियां धामी के सिर, गले और सीने पर लगीं. पार्षद ने भागने की कोशिश भी की लेकिन बदमाशों ने पीछा कर उनकी हत्या कर दी.

फरार हो गए बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार बदमाश मौके से फरार हो गए. जिसके बाद परिजन धामी को जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना जैसे ही लोगों को लगी तो अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक लोगों का जमावड़ा लग गया. बीजेपी के कई नेताओं सहित तमाम पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए.

तैनात की गई फोर्स कोतवाली पुलिस सहित एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा, सीओ सिटी अमित कुमार सहित तमाम अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पड़ताल में जुट गए हैं. आसपास के थानों की फोर्स को रूद्रपुर में तैनात किया गया है. घेराबंदी कर चेकिंग अभियान भी चलाया गया. आरोपियों की धरपकड़ के लिए 6 टीमों का गठन किया गया है.

पुलिस टीमें दे रही हैं दबिश एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है. उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस की 6 टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं, जल्दी ही पार्षद प्रकाश धामी की हत्या करने वाले आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

सीसीटीवी फुटेज में नजर आए बदमाश पार्षद प्रकाश सिंह धामी के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक कार में सवार चार बदमाश दिखाई दे रहे हैं, जिसमें बदमाश कार से उतरते ही पिस्टल निकालते और पार्षद प्रकाश धामी के घर के पास जाते नजर आ रहे हैं. धामी की हत्या के बाद बदमाश वापस कार में बैठकर फरार होते हुए भी नजर आ रहे हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें:

प्रयागराज: SP नेता और हिस्ट्रीशीटर रामलोचन यादव की संपत्ति पर चला बुलडोजर, पूर्व MLA विजमा यादव का है भाई

UP: कॉलेज कैम्पस के अंदर लड़की से रेप, पैसे छीने, वीडियो बनाया, परीक्षा ड्यूटी में पुलिस भी थी मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
रामदेव के बयान पर AIMIM बोली- 'नकली घी नहीं बिक रहा तो सपा-BJP के लिए माहौल बना रहे'
रामदेव के बयान पर AIMIM बोली- 'नकली घी नहीं बिक रहा तो सपा-BJP के लिए माहौल बना रहे'
यूपी में चार नए लिंक एक्सप्रेस, इन जिलों को होगा फायदा, 17, 542 करोड़ होंगे खर्च
यूपी में चार नए लिंक एक्सप्रेस, इन जिलों को होगा फायदा, 17, 542 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget