एक्सप्लोरर

UP: कॉलेज कैम्पस के अंदर लड़की से रेप, पैसे छीने, वीडियो बनाया, परीक्षा ड्यूटी में पुलिस भी थी मौजूद

यह घटना कैम्पस के अंदर हुई जहां भारी पुलिस सुरक्षा के बीच प्रांतीय लोक सेवाओं (पीसीएस) की परीक्षा हो रही थी.

झांसी: उत्तर प्रदेश में एक पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र द्वारा पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कैम्पस के अंदर एक 17 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया. घटना तब हुई जह कॉलेज में सिविल सेवा परीक्षा चल रही थी. लड़की के साथ हैवानियत करने वालों ने उसे लूटा, आपत्तिजनक वीडियो बनाए और उस लड़के की भी पिटाई की जिससे वह मिलने गई थी. पीड़िता ने आरोप लगाया कि रविवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज के लगभग एक दर्जन छात्र उसे जबरन कैम्पस के अंदर ले गए जहां उनमें से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

यह घटना कैम्पस के अंदर हुई जहां भारी पुलिस सुरक्षा के बीच प्रांतीय लोक सेवाओं (पीसीएस) की परीक्षा हो रही थीं. झांसी के एसएसपी दिनेश कुमार पी. ने कहा कि मुख्य आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता अपने एक दोस्त से मिलने गई थी, जब एक दर्जन से अधिक छात्र उसके पास पहुंच गए. एसएसपी ने कहा कि वे उन्हें जबरन हॉस्टल के अंदर ले गए जहां उन्होंने पीड़िता और उसके दोस्त की पिटाई की. साथ ही आरोपी लड़कों ने लड़की से 2,000 रुपये भी छीन लिए. छात्रों में से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि अन्य ने वीडियो बनाया.

पुलिसकर्मियों ने पीड़िता के रोने की आवाज सुनी

एसएसपी ने कहा, "जब कैम्पस के पास से गुजर रहे कुछ पुलिसकर्मियों ने पीड़िता के रोने की आवाज सुनी, तो वे उसे सिपरी बाजार पुलिस स्टेशन ले गए. इस घटना से बुरी तरह आहत लड़की ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और एक आरोपी भरत की पहचान की." पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल नवीन कुमार ने कहा, "आरोपी पॉलिटेक्निकके दूसरे वर्ष के छात्र हैं जिनकी वास्तविक पहचान होनी अभी बाकी है." उन्होंने कहा, "यह पता लगाया जाना चाहिए कि वे हॉस्टल में रहने वाले छात्र हैं या नहीं. पूरे कैम्पस के लिए केवल एक सुरक्षा गार्ड है जो घटना के समय कहां था, इसका पता नहीं है क्योंकि वह रविवार को कॉलेज में चल रही पीसीएस परीक्षा में व्यस्त था."

लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया

एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित सैनी और भरत और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी, 376-डी, 395, 386, 323, आईटी एक्ट की धारा 66 डी और पोक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. मुख्य आरोपियों रोहित सैनी और भरत को गिरफ्तार कर लिया गया है.

एसएसपी ने कहा, "अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं. लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. कॉलेज प्रशासन को आरोपियों की पहचान करने और उनका विवरण देने के लिए कहा गया है."

ये भी पढ़ें-

मायावती का योगी पर तंज, कहा- संत की सरकार में नहीं सुरक्षित हैं संत, सुरक्षा बढ़ाए सरकार

महिला सुरक्षा के लिए यूपी में नवरात्र से शुरू होगा 'मिशन शक्ति', सीएम योगी बोले- मिशन को बनाएं सफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP को रोकने के लिए अगर हमसे गठबंधन...', बिजनौर में असदुद्दीन ओवैसी का कांग्रेस-सपा को ऑफर!
'BJP को रोकने के लिए अगर हमसे गठबंधन...', बिजनौर में असदुद्दीन ओवैसी का कांग्रेस-सपा को ऑफर!
शामली धर्मांतरण केस में नया मोड़, आयुष मलिक के इस्लाम कबूल करने के बाद ‘घर वापसी’ का दावा
शामली धर्मांतरण केस में नया मोड़, आयुष मलिक के इस्लाम कबूल करने के बाद ‘घर वापसी’ का दावा
Varanasi News: बीएचयू के जूनियर डॉक्टर की संदिग्ध मौत, हॉस्टल से सुसाइड नोट मिलने का दावा
वाराणसी: BHU के जूनियर डॉक्टर की संदिग्ध मौत, हॉस्टल से सुसाइड नोट मिलने का दावा
Basti News: बस्ती में पिता का शव देखते ही सदमे से बेटे ने तोड़ा दम, एक साथ उठीं 2 अर्थियां
बस्ती में पिता का शव देखते ही सदमे से बेटे ने तोड़ा दम, एक साथ उठीं 2 अर्थियां

वीडियोज

Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर ट्रस्ट की चुप्पी के पीछे है बड़ा खेल?
Faridabad Suicide Case | Domestic Violence | Abp Report:पति की प्रताड़ना का ऐसा सच जो हैरान कर देगा!
Ram Mandir | Donation Scam | Mahadangal: Champat Rai पर ट्रस्ट की मेहरबानी के पीछे क्या है खेल?
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai |Chaar Ki Chaal: चंपत राय अभी भी अयोंध्या में क्यों हैं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
आसिम मुनीर की सेना बेरहम करतूत, PoK में आम जनता पर ड्रोन से गिराए बम, देखें-Video
आसिम मुनीर की सेना बेरहम करतूत, PoK में आम जनता पर ड्रोन से गिराए बम, देखें-Video
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget