एक्सप्लोरर

गोशाला से दुर्गंध वाले बयान पर बिफरी BJP, कहा- अखिलेश यादव को स्लॉटरहाउस से आती है खुशबू

Akhilesh Yadav Statement: यूपी में गोशाला को दुर्गंध वाली जगह बताने पर सियासत तेज हो गई है जिसे लेकर अब बीजेपी नेताओं ने अखिलेश पर पलटवार करना शुरू कर दिया है.

Akhilesh Yadav Statement: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के गोशालाओं को लेकर दिए गए बयान पर सियासत तेज हो गई है. गोशाला को दुर्गंध वाली जगह बताने पर भाजपा बुरी तरह भड़क गई है जिसे लेकर अब बीजेपी नेताओं ने अखिलेश पर पलटवार करना शुरू कर दिया है. बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि गोशाला बनाने पर तो लोग साधुवाद देते हैं आप इसमें दुर्गंध क्यों तलाश रहे हो. वहीं बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा सपा अध्यक्ष को स्लॉटर हाउस से खुशबू आती हैं. 

यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने अखिलेश पर पलटवार करते हुए कहा कि "इत्र पार्क बनाने के साथ-साथ इत्र का घोटाला भी हो चुका है. गौशाला बनाने पर तो लोग साधुवाद देते हैं. आज मुख्यमंत्री ने यूपी के हर जिले में गोशाला बनाई है. ये साधुवाद के पात्र हैं जो आपके समय में गोवंश टहलता था. लोग गाय काट देते थे हैं, वो योगी जी ने बंद कर दिया. आप गोशाला में दुर्गंध और सुगंध क्यों तलाश रहे हो? गौशाला में सनातन की आस्था को तलाशो. ये गौमाता है और मां पर टिप्पणी नहीं की जाती"

अखिलेश यादव के बयान पर भड़की बीजेपी
बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने भी अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा अखिलेश यादव को स्लॉटरहाउस से खुशबू आती है. उनके राज में बड़े पैमाने पर अवैध स्लॉटर हाउस चलते थे, योगी सरकार में बड़े पैमाने पर गौशालाओं का निर्माण हुआ है. पशुपालन करने वाली बिरादरी की राजनीति करने वाले अखिलेश यादव के इस बयान को समाज स्वीकार नहीं करेगा. मुगलिया सोच अखिलेश पर इतनी हावी कि वह लगातार भारतीय सनातन संस्कृति और मूल्यों का अपमान कर रहे हैं. 

दरअसल सपा अध्यक्ष ने कन्नौज में पत्रकारों से बात करते हुए ये बयान दिया था. उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग विकास और खुशहाली चाहते हैं. कन्नौज में रहकर हमने भाईचारे की सुगंध दी है. लेकिन, बीजेपी के लोग हैं इनमें नफरत की दुर्गंध है. ये(भाजपा) दुर्गंध पसंद करते हैं इसलिए गोशाला बना रहे हैं, हम सुगंध पसंद कर रहे थे इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे. ये सरकार सांड पकड़ रही है औप उसका भी पैसा खा जा रहे हैं. 

'सीएम योगी के विमान ने उड़ान भरी और...' मुख्यमंत्री के विमान की इमरजेंसी लैंडिग, सामने आई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget