एक्सप्लोरर

'जिसका नाम ही रावण है..', चंद्रशेखर आजाद के महाकुंभ वाले बयान पर बोले BJP सांसद साक्षी महाराज

UP News: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद के महाकुंभ में पापियों के पाप धुलने वाले बयान पर नाराजगी जताई और कहा कि उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है. 

Maha Kumbh 2025 Prayagraj: संगमनगरी में महाकुंभ की शुरुआत में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है, इससे पहले वहां बड़ी संख्या में साधु संतों का पहुंचना शुरु हो गया है. निर्मल अखाड़े के महामंडलेश्वर और बीजेपी सांसद साक्षी महाराज भी कुंभ नगरी पहुंच गए हैं. इस अवसर पर एबीपी न्यूज ने उसने रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ को लेकर बात की है. जिस पर उन्होंने बहुत खुशी जताई और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के महाकुंभ वाले बयान पर पलटवार किया.

साक्षी महाराज ने इस दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और विपक्षी दलों के नेताओं पर भी निशाना साधा और उनके राम मंदिर नहीं जाने पर सवाल उठाए. उन्होंने महाकुंभ में मुलायम सिंह यादव की मूर्ति लगाए जाने पर भी नाराजगी जताई. वहीं जब उनसे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के बयान पर सवाल किया तो उन्होंने नाराजगी जताई. 

नगीना सांसद के बयान पर जताई नाराजगी
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद के महाकुंभ में पापियों द्वारा आकर पाप धुलने वाले बयान पर भी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा है कि जिसका नाम ही रावण है, उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है. 

अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पूरे होने पर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि ये पल बेहद आनंदित और उल्लासित कर देने वाला है. आज इतनी खुशी हो रही है, जिसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. 

लाशों को मैंने अपने हाथों से उठाया था
इस दौरान उन्होंने राम मंदिर को लेकर हुए आंदोलन से जुड़े किस्सों को भी याद किया और कहा कि आंदोलन के दौरान जब गोलियां चलाई गईं, तब तमाम लाशों को मैंने अपने हाथों से उठाया था. मैने 9 साल की उम्र में ही अपना जीवन रामलला को समर्पित कर दिया था और आज जब राम मंदिर बन गया है तो इतनी खुशी हो रही है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है.  

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में सर्दी के बीच मिठास घोल रहे 'रबड़ी वाले बाबा', हर रोज भक्तों की लगती है भीड़

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget