एक्सप्लोरर

'छाती पीट रहे, खाना छोड़ दिए और बाल नोंच रहे', महाकुंभ पहुंचकर किस पर बरसे BJP सांसद रवि किशन

Ravi Kishan Reached Maha Kumbh 2025: महाकुंभ की वायरल साध्वी हर्षा रिछारिया पर बीजेपी सांसद रवि किशन सीधी टिप्पणी करने से बचते नजर आए. उन्होंने कहा कि कुंभ में सभी को भक्ति भाव से आना चाहिए.

UP News: फिल्म स्टार और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन भी आज शुक्रवार (17 जनवरी) को प्रयागराज पहुंचे. बीजेपी सांसद रवि किशन ने महाकुंभ पहुंचकर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई. इस दौरान बीजेपी सांसद ने व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ करते हुए आयोजन को दिव्य और भव्य बताया. इसके साथ ही रवि किशन ने त्रिवेणी की धारा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. 

बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा महाकुंभ की व्यवस्थाओं और यहां आने वाली भीड़ को देखकर विपक्ष की नींद हराम हो गई है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के साथ ही राहुल और प्रियंका को भी महाकुंभ पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं को देखना चाहिए, उसके बाद ही कोई टिप्पणी करनी चाहिए.

बीजेपी सांसद ने कहा कि ऐतिहासिक व्यवस्था है, ये धरती का सबसे बड़ा दृश्य है. वहीं बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखकर छाती पीट रहे हैं, कुछ लोग खाना छोड़ दिए हैं और बाल नोंच रहे हैं. विपक्ष की जमीन खिसक गई कि क्या ऐसा भी हो सकता है इस देश में. जहां पर सनातन को दबाया गया था, जमीन के नीचे ठूंस दिया गया था. हिंदुओं को ठूंसा जा रहा था वह खुद ही जगकर बाहर आए हैं, उबाल मार रहे हैं.

वहीं महाकुंभ की वायरल साध्वी हर्षा रिछारिया पर बीजेपी सांसद रवि किशन सीधी टिप्पणी करने से बचते नजर आए. उन्होंने कहा कि कुंभ में सभी को भक्ति भाव से आना चाहिए. रवि किशन ने एबीपी न्यूज से की गई बातचीत में कहा कि त्रिवेणी स्नान के बाद उन्हें बेहद सुखद और दिव्य अनुभूति हो रही है.

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की खबर फर्जी, सपा सांसद के पिता ने बताई पूरी सच्चाई

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला
लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला
'543 सांसद हैं तो इसमें से कितनों को...', परिसीमन बिल पर सपा नेता का बड़ा सवाल
'543 सांसद हैं तो इसमें से कितनों को...', परिसीमन बिल पर सपा नेता का बड़ा सवाल
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget