एक्सप्लोरर

BJP सांसद के बेटे आयुष ने पत्नी पर लगाए आरोप, वीडियो में कहा- जब से मिला बर्बादी शुरू हो गई

लखनऊ में खुद पर गोली चलवाने वाले बीजेपी सांसद के बेटे आयुष का वीडियो सामने आया है. कई दिनों से फरार चल रहे आयुष ने वीडियो संदेश में अपनी पत्नी अंकिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

लखनऊ. मोहनलाल गंज से बीजेपी के लोकसभा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष पर गोलीबारी मामले में नया मोड़ आ गया है. बीजेपी सांसद के बेटे आयुष ने अपनी पत्नी पर कई आरोप लगाए हैं. पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा आयुष का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो संदेश में उसने अपनी पत्नी अंकिता पर कई आरोप लगाए हैं.

वीडियो में आयुष ने कहा, "मैं जब से अंकिता से मिला हूं तभी से बर्बादी शुरू हो गई है. मुझे फंसाया जा रहा है. अंकिता ने मेरे पिता के विरोधियों के साथ मिलने की धमकी दी है." इस वीडियो में आयुष अपनी पत्नी के खिलाफ और पिता के बचाव में बोलता नजर आ रहा है. हालांकि वीडियो सामने आने के बाद लखनऊ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. आयुष अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस अब वीडियो का पता लगाने में जुट गई है.

क्या है मामला? गौरतलब है कि बीते हफ्ते बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष पर फायरिंग हुई थी. गोलीबारी में घायल आयुष को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया और मामले की जांच शुरू की गई. जांच में पूरा मामला फर्जी निकला. पुलिस ने कुछ घंटों में ही इस घटना का खुलासा कर दिया था. पुलिस ने मामले में आयुष और उसके साले आदर्श के खिलाफ मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज कर ली. पुलिस ने बताया कि आयुष ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर हमले की साजिश रची थी. आयुष ने आदर्श से अपने ऊपर गोली चलवाई थी. वारदात के बाद से आयुष फरार चल रहा है. पुलिस आयुष के साले आदर्श को गिरफ्तार कर चुकी है.

आयुष की पत्नी ने भी लगाए थे आरोप इससे पहले आयुष की पत्नी अंकिता ने भी अपने पति और ससुर कौशल किशोर पर गंभीर आरोप लगाए थे. अंकिता ने बताया कि आयुष ने उनके सामने ही सांसद को ये बताया था वो खुद पर गोली चलवाएगा और चंदन गुप्ता समेत दूसरे लोगों को फंसा देगा. आयुष की पत्नी ने बताया कि आयुष का चंदन गुप्ता नाम के व्यापारी से विवाद चल रहा था.

ये भी पढ़ें:

आगरा: 24 घंटे में धरा गया डबल मर्डर का आरोपी, एनकाउंटर में पुलिस की गोली से हुआ घायल

पीलीभीत में हैवानियत, प्राइवेट पार्ट के जरिए युवकों ने नाबालिग के पेट में कंप्रेसर से भरी हवा, मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget