एक्सप्लोरर

यूपी में अधिकारी बेलगाम! BJP सांसद ने लगाया अनदेखी का आरोप, राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग

UP News: बीजेपी सांसद अशोक रावत ने भी अधिकारियों पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने सही समय पर सूचना नहीं दी जिसकी वजह से वो राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके.

UP Politics: उत्तर प्रदेश बीजेपी नेताओं में अधिकारियों की अनदेखी के चलते नाराजगी बढ़ती जा रही है. अब सीतापुर से मिश्रिख लोकसभा सीट से सांसद अशोक कुमार रावत ने भी सीतापुर जिला प्रशासन के अधिकारियों पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उनके जनपद में राज्यपाल महोदया का कार्यक्रम था लेकिन अधिकारियों ने उन्हें इसकी सूचना सही समय पर नहीं दी. यहीं नहीं उन्होंने चिट्ठी लिखकर राज्यपाल से डीएफओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. 

बीजेपी सांसद अशोक कुमार रावत ने इस संबंध में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को चिट्ठी लिखकर आरोपी अधिकारी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और उस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने राज्यपाल को लिखा कि- 'मैं मिश्रिख लोकसभा से चौथी बार का सांसद हूं. 20 जुलाई को जनपद सीतापुर में पर्यावरण संरक्षण हेतु वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'एक पेड़ मां के नाम' में आपका जनपद सीतापुर में आगमन हुआ था. लेकिन, वन अधिकारी द्वारा उन्हें समय पर जानकारी नहीं दी गई. 

बीजेपी सांसद ने की कार्रवाई की मांग
बीजेपी सांसद ने कहा कि कार्यक्रम 20 जुलाई की सुबह था और उन्होंने एक दिन पहले 19 जुलाई को रात दस बजे राज्यपाल महोदया के कार्यक्रम की जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने सही समय पर सूचना नहीं दी जिसकी वजह से वो राज्यपाल महोदया के स्वागत के लिए नहीं आ सके और न ही कार्यक्रम में शामिल हो सके. 

अशोक रावत ने कहा कि उनका पहले से ही एक कार्यक्रम निर्धारित था, जिसकी वजह से वो उनके कार्यक्रम में नहीं आ सके. उन्होंने कहा कि वन अधिकारी के इस आचरण से उन्हें दुख हुआ है. यही नहीं उन्होंने इस मामले को लेकर डीएफओ के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग भी की है.

बीजेपी में पिछले कुछ समय में कई ऐसा नेता सामने आ चुके है जो अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगा चुके हैं. उनका कहना है कि अधिकारी बीजेपी नेताओं की बात नहीं सुनते हैं और मनमानी करते हैं. यही नहीं यूपी में बीजेपी की हार के पीछे इसे भी एक बड़ा कारण बताया गया है. जिसकी वजह से बीजेपी का कार्यकर्ता निराश रहे और चुनाव में उन्होंने उदासीनता दिखाई और कई सीटों पर बीजेपी की हार हुई. 

'लखनऊ वालों ने दिल्ली को नाराज कर दिया..', बजट पर अखिलेश यादव का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget