एक्सप्लोरर

'लखनऊ वालों ने दिल्ली को नाराज कर दिया..', बजट पर अखिलेश यादव का दावा

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने कहा- डबल इंजन की सरकार..डबल लाभ मिलना चाहिए था. दिल्ली का भी और लखनऊ का भी लाभ यूपी को मिला चाहिए था. लेकिन, लगता है दिल्ली लखनऊ की तरफ नहीं देख रही है.

Union Budget 2024: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने बजट को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यूपी वालों को डबल इंजन की सरकार के बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे लेकिन यूपी को क्या मिला? सपा अध्यक्ष ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि लगता है लखनऊ वालों ने दिल्ली को नाराज कर दिया है. जिसका परिणाम बजट में दिख रहा है. 

इंडिया गठबंधन के सांसदों ने आज आज सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और राज्यों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया. इस दौरान अखिलेश यादव ने बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि "यूपी को बड़े सपने दिखाए थे लेकिन, क्या मिला यूपी को?

लखनऊ ने दिल्ली को किया नाराज
अखिलेश यादव ने कहा- डबल इंजन की सरकार..डबल लाभ मिलना चाहिए था. दिल्ली का भी और लखनऊ का भी लाभ यूपी को मिला चाहिए था. लेकिन, लगता है दिल्ली लखनऊ की तरफ नहीं देख रही है या लखनऊ वालों ने दिल्ली वालों को नाराज कर दिया. उसका परिणाम बजट में देखने को मिल रहा है. विकास बिहार जा रहा है. आप यूपी को क्यों छोड़ रहे हैं. बाढ़ अगर बिहार की रोकनी है तो यूपी की बाढ़ और नेपाल की बाढ़ रोके बिना बिहार की बाढ़ कैसे रुकेगी? तो आप पहले यूपी-नेपाल की बाढ़ रोके, तो बिहार की बाढ़ अपने आप रुक जाएगी. 

अखिलेश यादव ने कहा कि 'हम सभी लोग किसानों को फसलों का एसएसपी मिले. आय दोगुनी हो उसका रास्ता सरकार निकाले. लेकिन, देखने को ये मिल रहा है कि किसानों को समर्थन मूल्य न मिलकर गठबंधन के सहयोगियों को जो सरकार बचा रहे हैं उन्हें समर्थन मूल्य दे रही है. आप पहले बेरोजगार करते हैं. बेरोजगारी बढ़ाते हैं और फिर ऐसी आधी-अधूरी नौकरी लाते हैं जिससे नौजवानों का भला नहीं होगा. इंटर्नशिप से किसे क्या होगा उन्हें नौकरी कौन देगा?

दरअसल केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को सदन में बजट पेश किया, जिसमें बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष पैकेज का इंतज़ाम किया गया है. जिसके बाद विपक्षी दल सरकार पर हमलावर है. इंडिया गठबंधन के नेताओं ने इस बजट को निराशाजनक और भेदभावकारी बताया. जिसके बाद आज सुबह सदन की कार्रवाई से पहले विपक्षी दलों ने मिलकर विरोध प्रदर्शन किया. 

पेपर लीक में आरोपों के बाद बेदीराम से उनके कार्यालय में मिले ओम प्रकाश राजभर, बताया था सपा का विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget