एक्सप्लोरर

‘छात्रों के हक पर डाका डाला गया’, बीजेपी MLC ने उठाया प्रतियोगी परीक्षा में धांधली का मुद्दा

Paper Leak News: आए दिन होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने को लेकर बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार से कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने 50 कापियों के बदले जाने का मुद्दा उठाया.

यूपी विधान परिषद में बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतियोगी परीक्षा में धांधली और छात्रों के हक पर डाका डालने का मुद्दा उठाया है. उन्होंने पीसीएस (जे) परीक्षा में कॉपियां बदले जाने की धांधली का मुद्दा उठाया है. बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह की तरफ से 50 कॉपियों के बदले जाने के मुद्दे पर जिक्र किया गया है. 

बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रतिभाशाली छात्रों के हक पर डाका डाला गया है. उन्होंने योगी सरकार से कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई हो कि अपराधियों की रूह कांप जाए.

बीजेपी नेता देवेंद्र प्रताप सिंह ने की कार्रवाई की मांग

बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह प्रतियोगी परीक्षा में हो रहे धांधली को लेकर बड़ी मांग की है. उन्होंने जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस बेईमानी धांधली की जांच एसआईटी- एसटीएफ से कराई जाए. स्पेशल कोर्ट गठित कर 3 महीने के अंदर फैसला दिया जाए. नियम 115 के तहत सूचना देकर मुद्दा को विधान परिषद में उठाया. 

पेपर लीक मामले में सरकार से लगाई गुहार 

आए दिन होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने को लेकर बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार से कार्रवाई की मांग की है. केंद्र सरकार समेत विभिन्न राज्यों की सरकारों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली धांधली सिर दर्द बन गई थी. जिसे रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. लेकिन अब धांधली को रोकने के लिए बीजेपी नेता देवेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार से कार्रवाई की गुहार लगाई है. 

नेट पेपर लीक को लेकर कई जगहों पर मचा बवाल 

हाल ही में यूजीसी-नेट और नीट यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर बवाल मचा हुआ था. इसको लेकर भी कई राजनीतिक पार्टियों ने आवाज उठाई थी. तो वहीं दिल्ली से लेकर लखनऊ और लखनऊ से लेकर पटना तक इस मुद्दे पर बात हो रही थी और कार्रवाई की मांग की जा रही थी. पेपर लीक को लेकर कांग्रेस की तरफ से लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन भी किया गया था. 

ये भी पढ़ें: UP Politics: ओपी राजभर के इस बयान से यूपी में आ सकता है सियासी भूचाल, सपा को बताया इस पार्टी का दोस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget