एक्सप्लोरर

अमित शाह का बड़ा ऐलान, फिर बनी मोदी सरकार तो कश्मीर में खत्म कर देंगे धारा 370

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि एयर स्ट्राइक के बाद राहुल गांधी, मायावती और अखिलेश यादव के कार्यालय में मातम पसरा था।

प्रतापगढ़, एबीपी गंगा। लोकसभा के चौथे चरण के चुनाव के बीच बाकी चरणों के लिए प्रचार अभियान भी जोरों पर है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को प्रतापगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और सपा-गठबंधन पर जमकर प्रहार किया। शाह ने कहा कि ये चुनाव दो गुटों के बीच में है- एक ओर ये गठबंधन वाले है बहन जी, अखिलेश जी, राहुल बाबा और दूसरी ओर नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए।

शाह ने गिनाए विकास कार्य रैली में शाह ने केंद्र सराकर में हुए विकास कार्य भी गिनाए। उन्होंने कहा कि पांच साल में सात करोड़ गरीब माताओं को गैस कनेक्शन देने का काम मोदी सरकार ने किया है। इनमें से 1 लाख 70 हजार गैस कनेक्शन प्रतापगढ़ में ही दिए गए हैं। प्रतापगढ़ में ही मोदी सरकार ने 35 हजार गरीबों को घर देने का काम किया है। योगी जी प्रतापगढ़ के आंवला को एक जनपद, एक उत्पाद के अंतर्गत लेकर आए। शाह ने आगे कहा, 'प्रतापगढ़ में कई सालों से अटका चिलबिला ओवरब्रिज भाजपा सरकार ने बनाकर पूरा किया। प्रतापगढ़ में 45 हजार किसानों का ऋण माफ किया गया, गेहूं और धान की खरीद हुई। 70 हजार लोगों को बीमा, 60 हजार जनधन अकाउंट खोले गए, 1.50 लाख किसानों के खाते में 6 हजार रुपये पहुंचाने का काम भाजपा ने किया।'

'एयर स्ट्राइक के बाद कांग्रेस और गठबंधन में था मातम' बीजेपी अध्यक्ष ने दावा किया कि भारतीय सेना के एयर स्ट्राइक करने से दो जगह मातम था एक पाकिस्तान में मातम था और दूसरी माया, अखिलेश और राहुल गांधी के कार्यालय में मातम था। राहुल गांधी के गुरु सैम पित्रोदा कहते हैं कि आतंकियों पर कार्रवाई क्यों करें, उनसे बातचीत करनी चाहिए। उमर अब्दुल्ला कहते हैं कश्मीर में दूसरा प्रधानमंत्री होना चाहिए, इनके मित्र हैं मायावती, अखिलेश और राहुल गांधी। ये सब मिलकर कश्मीर को हिंदुस्तान से अलग करना चाहते हैं। शाह ने आगे कहा कि कश्मीर से हम धारा 370 को हटना चाहते हैं, लेकिन राहुल गांधी ये नहीं चाहते हैं। इस बार जब मोदी जी की सरकार बनती है तो कश्मीर से धारा 370 खत्म कर दिया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की तैयारी में विपक्ष, अखिलेश यादव की दो टूक, 'हमारी पार्टी इसके...'
CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की तैयारी में विपक्ष, अखिलेश यादव की दो टूक, 'हमारी पार्टी इसके...'
PM किसान: यूपी के 2.15 करोड़ किसानों की आज होगी बल्ले-बल्ले, खातों में आएंगे 4335 करोड़ रुपये
PM किसान: यूपी के 2.15 करोड़ किसानों की आज होगी बल्ले-बल्ले, खातों में आएंगे 4335 करोड़ रुपये
गैरसैंण: बजट सत्र का आखिरी दिन आज, क्या पास होगा बजट या बढ़ेगी सदन की कार्यवाही?
गैरसैंण: बजट सत्र का आखिरी दिन आज, क्या पास होगा बजट या बढ़ेगी सदन की कार्यवाही?
Haridwar News: अवैध खनन ऑडियो वायरल होते ही SSP का कड़ा एक्शन, इकबालपुर चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ सस्पेंड
हरिद्वार: अवैध खनन ऑडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, इकबालपुर चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ सस्पेंड

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget