एक्सप्लोरर

UP MLC Election Result 2022: गोंडा-बलरामपुर सीट पर BJP के अवधेश कुमार सिंह ने दर्ज की जीत, सपा उम्मीदवार को मिले सिर्फ इतने वोट

Gonda: बीते महीने विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने गोंडा की सातों सीटों पर कब्जा किया था. उसके बाद गोंडा बलरामपुर एमएलसी चुनाव के बाद मंगलवार को नतीजे भी आ गए हैं. जिसमें बीजेपी ने फिर बाजी मारी है.

UP MLC Election Result: बीते महीने विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में बीजेपी (BJP) ने गोंडा (Gonda) की सातों सीटों पर कब्जा किया था. उसके बाद गोंडा-बलरामपुर एमएलसी चुनाव (Gonda-Balrampur MLC Election) के बाद मंगलवार को नतीजे भी आ गए हैं. जिसमें बीजेपी ने फिर बाजी मारी है. बीजेपी एमएलसी प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह (Avdhesh Kumar Singh) उर्फ मंजू सिंह ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रत्याशी भानु त्रिपाठी को करारी शिकस्त दे दी है.

बीजेपी को कितने मिले वोट
बीजेपी के प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह 4572 वोट पाकर जीते हैं और वे अब एमएलसी हो गए. वहीं समाजवादी पार्टी के खाते में केवल 171 वोट ही गई. नवनिर्वाचित बीजेपी एमएलसी अवधेश कुमार सिंह ने अपनी जीत का श्रेय गोंडा के सम्मानित मतदाताओं, केंद्र और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को दिया. वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके प्रत्याशी को मतदाताओं ने नकार दिया है.

जीत के बाद क्या बोले बीजेपी नेता
गोंडा-बलरामपुर से नवनिर्वाचित बीजेपी एमएलसी अवधेश कुमार सिंह ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, "एमएलसी चुनाव के लिए सबसे पहले बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में केंद्र नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और गोंडा के सम्मानित जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिला. पार्टी संगठन का आशीर्वाद बीजेपी से हम को प्रत्याशी घोषित किया गया. प्रत्याशी घोषित करने के बाद चुनाव हुआ और चुनाव में गोंडा-बलरामपुर के सभी सम्मानित मतदाताओं ने बहुत ही भरपूर सहयोग और समर्थन दिया. इसके लिए मैं उनको आभार व्यक्त करता हूं, धन्यवाद देता हूं और विश्वास दिलाता हूं. जिन उम्मीदों से मतदाताओं ने हमारा सहयोग और समर्थन दिया है. उस पर खरा उतरने का काम करूंगा. इस प्रचंड जीत के मायने क्या है कि मतदाताओं ने हर जाति मजहब धर्म सीमा की दीवारों तोड़कर के अपार स्नेह और सहयोग इनका काम किया है." वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को सम्मानित मतदाताओं ने नकार दिया.

ये भी पढ़ें-

UP MLC Election Result 2022: एमएलसी चुनाव में BJP की बड़ी जीत पर योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

UP MLC Election Result: जौनपुर में बीजेपी की बड़ी जीत, बृजेश सिंह ने सपा के मनोज यादव को 2357 वोटों से हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget