एक्सप्लोरर

Suar Bypoll 2023: रामपुर की स्वार सीट पर उपचुनाव में कौन होगा उम्मीदवार? योगी के मंत्री सुरेश खन्ना ने दिया जवाब

Suar Assembly By-elections: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि रामपुर के लोग अब विकास चाहते हैं. पूरा जनपद ही चाहता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के प्रति आस्था व्यक्त करें.

Suar Assembly By-elections 2023: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Kumar Khanna) ने कहा कि रामपुर की स्वार सीट अपना दल को दी गई है. अपना दल उम्मीदवार घोषित करेगा. वह हमारी सहयोगी पार्टी है निश्चित रूप से बीजेपी जीतेगी क्योंकि वहां पर माहौल अब बदल गया है. रामपुर के लोग अब विकास चाहते हैं. पूरा जनपद ही चाहता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के प्रति आस्था व्यक्त करें, इस विश्वास को व्यक्त करने के लिए उनके पास सबसे अच्छा मौका है. वह लोग भी बीजेपी को इसलिए जिताएंगे कि हमने सुशासन का मंत्र दिया. हमने सबका साथ सबका विकास के मंत्र को चरितार्थ किया है. निश्चित रूप से इस बार स्वार में भी कमल खिलेगा कोई अगर मगर नहीं है. हम रामपुर नगर पालिका परिषद भी जीतेंगे और स्वार की सीट भी जीतेंगे.

निकाय चुनाव में बीजेपी के मेयर उम्मीदवार के चयन और लखनऊ की कैंडिडेट पर लखनऊ के प्रभारी और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि हमारे सभी वरिष्ठ लोग यह चाहते थे कि कोई कार्यकर्ताओं के बीच का ही व्यक्ति हो. कोई श्रेष्ठ कार्यकर्ता हो, सीनियर हो और वह नगर निगम को चलाने की योग्यता रखता हो. इसी क्राइटेरिया के तहत यह नाम जब हम लोगों के सामने आया तो एक स्वर से सभी लोगों ने इस पर सहमति दे दी और मुझे भी खुशी हुई क्योंकि 30-32 साल पुरानी वह कार्यकर्ता हैं. बहुत श्रेष्ठ कार्यकर्ता हैं और हमारा हमेशा से ये मानना है कि जिस पद के लिए चुना जाए प्रत्याशी उस पद को ग्रहण करने की उस पद का संचालन करने की उसके अनुरूप कार्य करने की क्षमता जरूर रखता हो. मेयर का पद एग्जीक्यूटिव पोस्ट है और उसके ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. 

सुरेश खन्ना ने कहा कि लखनऊ का सांसद से बड़ा क्षेत्र है तो ऐसे मौके पर निश्चित रूप से ऐसा ही व्यक्ति आया था जो किसी प्रकार से विवाद से ऊपर हो. जो बरसों से पार्टी को खून पसीने से सींचता है तो उसकी अपेक्षा रहती है कि पार्टी हमारा भी सम्मान रखेगी. यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि जो साधारण कार्यकर्ता हो वह फिर सबसे बड़े पद पर पहुंचे. ऐसे हमारे पास बहुत से उदाहरण है कि साधारण कार्यकर्ता से उठकर लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए. इसलिए बीजेपी में कार्यकर्ता का सम्मान है.

Watch: प्रयागराज में बमबाजी की घटना से हड़कंप, गली में उड़ता दिखा धुआं, सामने आया वीडियो

सपा आरएलडी गठबंधन में दरार पर
खन्ना ने कहा कि किसी भी संगठन के लिए एडजस्ट करके चलना अपने आप में एक विशेषता होती है. संगठन तभी चलते हैं जब एडजस्ट करके आपस में एक अंडरस्टैंडिंग होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में छूटे मतदाता अब जुड़ेंगे, पंचायत-निकाय की वोटर लिस्ट से होगा मिलान
यूपी में छूटे मतदाता अब जुड़ेंगे, पंचायत-निकाय की वोटर लिस्ट से होगा मिलान
उत्तराखंड में बड़ा हादसा, नदी में गिरी यात्रियों की गाड़ी; 4 की मौत
उत्तराखंड में बड़ा हादसा, नदी में गिरी यात्रियों की गाड़ी; 4 की मौत
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
UP के राज्य विश्वविद्यालयों में पहला स्थान, दक्षिणी एशिया की रैंकिंग में भी 53 पायदान का सुधार
UP के राज्य विश्वविद्यालयों में पहला स्थान, दक्षिणी एशिया की रैंकिंग में भी 53 पायदान का सुधार

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget