एक्सप्लोरर

राम-राम न करना किसान को पड़ा भारी, नाराज बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट

Bijnor Murder Case: बिजनौर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक बदमाश ने अपने अहंकार में किसान की बेरहमी से हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

Bijnor News Today: बिजनौर से हत्या की एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जहां खेत पर काम कर रहे है एक किसान को दो बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. किसान के हत्या की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई. बताया जा रहा है कि दोनों बदमाशों ने किसान को महज इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उन्होंने आरोपियों को राम- राम नहीं किया था. यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. 
 
घटना वाले दिन बिजनौर के गावड़ी बुजुर्ग गांव का रहने वाला किसान विजयपाल अपने खेतों में काम कर रहा था. इसी दौरान पड़ोस के ही रहने वाला मुख्य आरोपी डालचंद अपने एक साथी जसवीर के साथ मौके पर पहुंचा. इसके बाद डालचंद ने अपने साथी जसवीर के साथ मिलकर किसान विजयपाल पर धारदार हथियारों से हमला कर निर्ममता से हत्या कर दी.

पुलिस ने बताई आपसी रंजिश
किसान विजयपाल की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक विजयपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और मुख्य आरोपी डालचंद को हिरासत में ले लिया. 

दूसरा आरोपी जसवीर अभी फरार है. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामली विवाद के चलते किसान विजयपाल की आरोपियों ने निर्ममता से हत्या कर दी है. 

राम- राम ना करने पर की हत्या
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दबंग डालचंद को मृतक किसान विजयापल ने खेत पर राम- राम नहीं किया था. यह बात उसको इतनी नागवार गुजरी कि डालचंद ने अपने एक साथी के साथ मिलकर किसान की हत्या कर दी. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें: एटा में जहर खाकर विधवा ने दी जान, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार पर खड़े किए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget