एक्सप्लोरर

Kisan Mahapanchayat: बिहार के पूर्व मंत्री बोले, किसान महापंचायत के फैसले को बिहार में जन जन तक पहुंचाएंगे

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत में शामिल होने बिहार के पूर्व मंत्री अखलाक अहमद भी पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि, कृषि कानून से किसान दुखी हैं.

मुजफ्फरनगर: संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में बिहार के किसान भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. बिहार के पूर्व मंत्री अखलाक अहमद के नेतृत्व में हजारों की संख्या में किसान मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं. उनका कहना है कि, आज इस महापंचायत में जो भी निर्णय लिया जाएगा, उस फैसले को वो बिहार में जन-जन तक पहुंचाएंगे.

बिहार के पूर्व मंत्री अखलाक अहमद ने एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान कहा कि, पंचायत में बिहार ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है और जिस तरीके से इस महापंचायत में किसान मित्र हैं, उसको देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि अब किसान क्रांति आने वाली है. 

कृषि कानून से किसान दुखी

उन्होंने कहा कि, बिहार क्रांतिधारा है और चंपारण से कई क्रांतिकारी उद्घोष हुए हैं, लेकिन जिस तरह से कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की शुरुआत बिहार से की जा रही है उसको लेकर बिहार के किसान बेहद दुःखी हैं. यही वजह है कि किसान इस महापंचायत में पहुंचकर अपनी व्यथा अपनी पीड़ा बयां कर रहा है.

बिहार के पूर्व मुक्त मंत्री अखलाक अहमद ने कहा कि, अगर कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में किसानों ने अपनी जमीन दी तो 3 साल बाद किसानों की जमीन या तो बैंक ले लेगा या फिर उद्योगपति लेकिन जब एबीपी गंगा ने उनसे कहा कि, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में तो सिर्फ फसलों को लेकर कॉन्ट्रैक्ट होगा जमीन का नहीं तो फिर किसान की जमीन कैसे उद्योगपति ले लेगा. 

महापंचायत के फैसले को बिहार में जन जन तक पहुंचाएंगे 

लेकिन इस महापंचायत में आज अहम फैसले होंगे और जो भी फैसला लिया जाएगा उस फैसले को बिहार में जन जन तक पहुंचाने का काम वह करेंगे, क्योंकि किसानों के हित में यह पंचायत रखी गई है और किसान इस देश का अन्नदाता है, ऐसे में अन्नदाता को नाराज करना बिल्कुल गलत है. 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget