एक्सप्लोरर

बाराबंकी: पीएम किसान सम्मान निधि में बड़ा घोटाला, ढाई लाख अपात्रों को मिला पैसा, खुलासे से मचा हड़कंप

यूपी के बाराबंकी में पीएम किसान सम्मान निधि में बड़ा घोटाला हुआ है. जानकारी के मुताबिक अफसरों की लापरवाही के चलते ऐसे लोगों को भी इस योजना का लाभ मिल गया जो इसके पात्र ही नहीं थे. बहरहाल विभाग में बड़ा घोटाला सामने से अफसरों के हाथ पांव फूल गये हैं.

बाराबंकी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश भर में किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी. मगर उनके अधिकारियों ने शायद इस योजना को भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया. केवल बाराबंकी की बात करें तो लगभग ढाई लाख अपात्र लोगों को यह सम्मान निधि दे दी गयी. अब जब मामले का खुलासा हुआ तो अपात्रों से धनराशि की वापसी का अभियान शुरू किया गया है. अपात्र ढाई लाख लोग किसान सम्मान निधि ले गए, यह बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि दस्तावेज खुद इसकी गवाही दे रहे हैं. वहीं, इस खुलासे से विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

अपात्रों को मिल गया पीएम सम्मान निधि का रुपया

दरअसल कृषि विभाग के रिकॉर्ड खुद बता रहे हैं कि लगभग ढाई लाख अपात्र लोगों ने किसान सम्मान निधि का अरबों रुपये ले लिया है. अब किसानों ने पैसा लिया है या किसानों के नाम पर अधिकारी पैसा डकार गए हैं. यह भ्रष्टाचार है या लापरवाही, यह तो विस्तृत जांच के बाद ही पता चलेगा. लेकिन अगर यह लापरवाही है तो ढाई लाख लोगों को दिया गया छह-छह हजार रुपया अब वापस आएगा कैसे? यह अपने आप में बड़ा सवाल है.

साल के मिलते हैं छह हजार रुपये

कृषि विभाग के काउंटर पर कतार में खड़े किसानों ने बताया कि वह लगातार यहां आ रहे हैं, मगर उनकी समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है. साल में उन्हें दो-दो हजार की तीन किश्तें अर्थात साल के छह हजार रुपये मिलते हैं. किसी को एक किस्त तो किसी को दो किस्त मिली है. शेष के लिए वह दौड़ रहे हैं. यहां आने पर कभी उन्हें बैंक केवाईसी के लिए भेजा जाता है, तो कभी आधार अपडेट नहीं होना बताया जाता है. हर रोज उन्हें नई-नई कमी बतायी जाती है. वहीं, काउंटर से बाहर किसानों का ब्योरा रखने वाली महिला सीमा देवी ने बताया कि हर रोज यहां करीब सैकड़ों की संख्या में किसान आते हैं. कृषि विभाग में काउन्टर संभाल रहे कनिष्ठ सहायक मनीष कुमार ने बताया कि जिन लोगों का नया होना है उनका हम तुरन्त कर दे रहे हैं. जिनके आधार गलत हैं, उनका भी ठीक कर दे रहे हैं. मगर जिनकी अकाउन्ट सम्बन्धी समस्या है, उन्हें हम बैंक भेज रहे हैं. यहां काम होने में कोई समस्या नहीं है.

रिकवरी की जा रही है

सके अलावा बाराबंकी में उपनिदेशक कृषि अनिल कुमार सागर ने बताया कि जब यह सूची तैयार हुई थी तो रात-रात भर काम करके सूची तैयार की गई थी. इसमें कुछ अपात्र लोगों को भी पैसा चला गया था. जिसकी रिकवरी के लिए सूचना भेजी गई है और एक लाख रुपये से ज्यादा की रकम वापस जमा भी हो गयी है. जो लोग बचे हैं उनको भी सूचना भेजी गयी है. अगर धनराशि वापस जमा नहीं होती है तो संबंधित के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

कर्ज के बोझ के चलते किसान ने की आत्महत्या, बैंक और साहूकार के कर्जे से था परेशान

प्रयागराज: तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल होने वाले 7 इंडोनेशियाई नागरिक जेल से रिहा किये गये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकात में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकात में रहो
मेरठ की 7 सीटों पर कैसी है सियासी तस्वीर, 2022 में किसने मारी बाजी?
मेरठ की 7 सीटों पर कैसी है सियासी तस्वीर, 2022 में किसने मारी बाजी?
शिवा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के वायरल ऑडियो-वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच
शिवा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के वायरल ऑडियो-वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच
रामदेव बोले- CM योगी को फायदा पहुंचाएंगे ओवैसी, अब कांग्रेस-सपा ने खोल दिया पूरा चिट्ठा
रामदेव बोले- CM योगी को फायदा पहुंचाएंगे ओवैसी, अब कांग्रेस-सपा ने खोल दिया पूरा चिट्ठा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget