एक्सप्लोरर

कर्ज के बोझ के चलते किसान ने की आत्महत्या, बैंक और साहूकार के कर्जे से था परेशान

रायबरेली में किसान ने बैंक और साहूकार के बढ़ते कर्ज के चलते अपनी जान दे दी. परिजनों के मुताबिक बारिश के चलते फसल भी बर्बाद हो गई है थी, इस तनाव के चलते ये कदम उठा लिया.

रायबरेली. जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों के हित के लिए तरह-तरह की योजनाएं ला रहे हैं और किसानों को समृद्धशाली बनाने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्याएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. रायबरेली में भी एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई. कर्ज से परेशान किसान मानसिक तनाव नहीं झेल सका, लिहाजा उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मामला खीरों थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है.

कर्ज के बोझ से दबे किसान ने की आत्महत्या

रायबरेली जिले के खीरो थाना क्षेत्र के मोहन के पुरवा गांव में मजरे लोदीपुर गांव में साहूकार और बैंकों के कर्ज से परेशान होकर शिवकुमार नाम के एक शख्स का घर के अंदर छत के कुंडी से लटकता हुआ शव मिला. शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं, सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर और अग्रिम कार्रवाई को अंजाम दे रही है.

मृतक के भाई का बयान

सरवन कुमार ने बताया कि कई दिनों से मेरा भाई परेशान रहता था. गांव के ही साहूकारों और बड़ौदा ग्रामीण बैंक रनापुर पाहरौली से शिवकुमार ने करीब एक लाख का कर्ज और लड़की की शादी में साहूकारों से करीब ढाई लाख रुपए का कर्ज लिया था. इतना ही नहीं बिजली का बिल भी 18 हजार रुपये आ गया था. इस बार धान की फसल से शिव कुमार को काफी उम्मीदें थी लेकिन तेज हुई बारिश ने धान की फसल बर्बाद कर दी जिसके बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा. कर्ज के गम में डूबे भाई ने यह कदम उठाया है.

क्या कहते है अपर जिलाधिकारी

अपर जिलाधिकारी प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि खीरों थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शिवकुमार नाम के एक किसान ने आत्महत्या कर ली. इसकी जानकारी हुई है. बैंक व साहूकारों से कर्ज लेने का कारण सामने आ रहा है, उसकी जांच कराई जाएगी और जो भी अग्रिम कार्रवाई होगी वह प्रशासन करेगा.

ये भी पढ़ें.

प्रयागराज: तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल होने वाले 7 इंडोनेशियाई नागरिक जेल से रिहा किये गये

कम नहीं हो रही है आजम खां के परिवार की मुश्किलें, बेटे अब्दुल्लाह आजम के चुनाव लड़ने पर लग सकती है रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में CM योगी बोले- 'सपा के लिए विकास का मतलब केवल सैफई था'
लखनऊ में CM योगी बोले- 'सपा के लिए विकास का मतलब केवल सैफई था'
गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव को लेकर अखिलेश का तंज, AI वीडियो शेयर कर साधा निशाना
गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव को लेकर अखिलेश का तंज, AI वीडियो शेयर कर साधा निशाना
चंद्रशेखर आजाद पर भड़की मायावती, इशारों में बताया BJP की टीम B!
चंद्रशेखर आजाद पर भड़की मायावती, इशारों में बताया BJP की टीम B!
'चच्चू कांग्रेस वालों को...', सपा-कांग्रेस में मचे घमासान पर ओपी राजभर ने कसा तंज
'चच्चू कांग्रेस वालों को...', सपा-कांग्रेस में मचे घमासान पर ओपी राजभर ने कसा तंज

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
LPU में बवाल, कल से अब तक क्या-क्या हुआ? जानें 10 बड़ी बातें
LPU में बवाल, कल से अब तक क्या-क्या हुआ? जानें 10 बड़ी बातें
How To Clean Black Marble: बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
Embed widget