एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी कब जारी करेगी प्रत्याशियों की लिस्ट? प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने बताया

Mission 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटों को जीतने का बीजेपी दावा कर रही है. प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं होने पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बयान दिया है.

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर राजनीतिक दलों को चौंका दिया. पहली लिस्ट में 16 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई है. बीजेपी की तरफ से लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा पर अभी सस्पेंस बना हुआ है. प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रत्याशियों की घोषणा में हो रही देरी पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होते ही लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा बीजेपी कर देगी. उन्होंने एनडीए घटक दलों में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर सफाई दी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी गठबंधन धर्म को अच्छे से निभाना जानती है. 

भूपेन्द्र चौधरी ने बताया BJP कब जारी करेगी लिस्ट

बीजेपी के टिकट पर मुस्लिम उम्मीदवार को चुनाव मैदान में खड़ा करने पर भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व फैसला करेगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी को लोकसभा का चुनाव जीतना है. इसलिए स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व विचार करेगा. लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारी पूरी है. एनडीए गठबंधन के सहयोगी दल भी साथ हैं. बीजेपी यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर जीत का परचम फहराएगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है. बीजेपी सबका साथ सबका विकास के फॉर्मूले पर काम कर रही है.

राहुल गांधी के काफिले पर हमले को माना गंभीर

गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण का काम हो रहा है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तीसरी बार मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए हैं. मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर भी जीत के लिए सबका साथ सबका विकास फॉर्मूले पर काम किया जाएगा. पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी के काफिले पर हमले को उन्होंने गंभीर मामला माना. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं. राज्य सरकार को राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक के मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए. भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी, अराजकता और अनिश्चितता का माहौल है. राज्य में पहले भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ईडी की टीम पर हमला हुआ. 

कई IPS अधिकारियों को पीछे छोड़ प्रशांत कुमार बने UP पुलिस के 'बॉस', कितना बचा है कार्यकाल?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget