एक्सप्लोरर

कई IPS अधिकारियों को पीछे छोड़ प्रशांत कुमार बने UP पुलिस के 'बॉस', कितना बचा है कार्यकाल?

UP News: योगी सरकार ने 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार का कद बढ़ा दिया. अब प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश पुलिस का नया कप्तान बनाया गया है. डीजीपी की रेस में कई और अधिकारी भी शामिल थे.

IPS Prashant Kumar: एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार अब उत्तर प्रदेश पुलिस के नए 'बॉस' बनाए गए हैं. कार्यवाहक डीजीपी की रेस में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का नाम चल रहा था. योगी सरकार ने प्रशांत कुमार पर भरोसा जताया. प्रशांत कुमार मुख्यमंत्री योगी के करीबी अधिकारियों में से एक हैं. 1990 बैच के आईपीएस प्रशांत कुमार कई अधिकारियों को पछाड़ने में कामयाब रहे. योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कमान प्रशांत कुमार के कंधों पर सौंपी है. आईपीएस प्रशांत कुमार से पिछड़नेवाले अधिकारियों की लंबी लिस्ट है. कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक बनाए गए प्रशांत कुमार का कार्यकाल मई 2025 तक है. 

इन अधिकारियों को प्रशांत कुमार ने पछाड़ा

1. मुकुल गोयल- 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल पहले भी उत्तर प्रदेश के डीजीपी का पद संभाल चुके हैं. फिलहाल डीजी सिविल डिफेंस के पद पर तैनात मुकुल गोयल फरवरी में रिटायर हो जाएंगे. 

2. आनंद कुमार- 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद कुमार भी कार्यवाह यूपी पुलिस के बॉस की दौड़ में शामिल थे. लेकिन 1990 बैच के आईपीएस प्रशांत कुमार से रेस में पिछड़ गए. फिलहाल डीजी सीबीसीआईडी के पद पर तैनात आनंद कुमार अप्रैल में सेवानिवृत होने जा रहे हैं. 

3. सफी अहमद रिजवी- 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी सफी अहमद रिजवी भी कार्यवाहक बनाए गए डीजीपी प्रशांत कुमार से पिछड़ गए हैं. सफी अहमद रिजवी का कार्यकाल अभी बचा है. गृह मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति पर तैनात सफी अहमद रिजवी 2026 में रिटायर हो जाएंगे. 

4. आशीष गुप्ता-1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आशीष गुप्ता का नाम भी पुलिस महानिदेशक की रेस में चल रहा था. प्रशांत कुमार से पिछड़नेवाले आशीष गुप्ता यूपी में डीजी रुल्स मैनुअल की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. आईपीएस आशीष गुप्ता 2026 में सेवा से रिटायर होंगे. 

5. आदित्य मिश्रा – 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा भी उत्तर प्रदेश डीजीपी की रेस से बाहर हो गए हैं. केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर तैनात आदित्य मिश्रा फिलहाल लैंड पोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन हैं. आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार से पिछड़नेवाले आदित्य मिश्रा अगले साल 2025 में रिटायर होंगे. 

6. पीवी रामाशाष्त्री - 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी पीवी रामाशाष्त्री भी कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए प्रशांत कुमार से पिछड़ गए हैं. बीएसएफ में स्पेशल डीजी के पद पर तैनात पीवी रामाशाष्त्री अगले साल 2025 में सेवानिवृत होनेवाले हैं. 

7. संदीप सालुखे – 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी संदीप सालुखे का नाम भी उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महादिनेशक की रेस में चल रहा था. संदीप सालुखे को पीछे कर योगी सरकार ने प्रशांत कुमार को यूपी पुलिस की कमान सौंप दी. यूपी मानवाधिकार आयोग में डीजी के पद पर तैनात आईपीएस संदीप सालुखे 2025 में रिटायर हो रहे हैं. प्रशांत कुमार और संदीप सालुखे दोनों एक ही बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. 

8. दलजीत सिंह चौधरी – 1990 बैच के आईपीएस दलजीत सिंह चौधरी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं. अभी कुछ दिन पहले एसएसबी में डीजी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रशांत कुमार दलजीत सिंह चौधरी को पछाड़ कर यूपी पुलिस के नए बॉस बने. 

9. रेणुका मिश्रा - 1990 बैच की महिला आईपीएस अधिकारी रेणुका मिश्रा भी प्रशांत कुमार से पिछड़ गईं. नियुक्ति से प्रदेश को पहली महिला डीजीपी बनने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता था. रेणुका मिश्रा के पास अभी आगे डीजीपी बनने का मौका है. यूपी में डीपी पीएसआर पद पर तैनात रेणुका मिश्रा की सेवानिवृति 2027 में होगी. 

10. विजय कुमार मौर्या – 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी विजय कुमार मौर्या का नाम भी डीजीपी की रेस में चल रहा था. अपने बैच के अधिकारी प्रशांत कुमार से विजय कुमार मौर्या मात खा गए. यूपी में फिलहाल डीजी होमगार्ड पद पर तैनात विजय कुमार मौर्या का कार्यकाल 2025 तक है. 

11. एनएन साबत – 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी एनएन साबत भी डीजीपी की दौड़ में शामिल थे. प्रशांत कुमार से पिछड़नेवाले एनएन साबत फिलहाल डीजी जेल पद पर तैनात हैं. एनएन साबत का कार्यकाल 2024 के दिसंबर तक है. 

12. अविनाश चंद्र - 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अविनाश चंद्र को भी डीजीपी बनाए जाने की आस थी. नए डीजीपी की दौड़ में आईपीएस अविनाश चंद्र प्रशांत कुमार से पिछड़ गए. फिलहाल डीजी फायर सर्विस की कमान संभाल रहे अविनाश चंद्र 2025 में रिटाय़र हो रहे हैं. 

13. संजय टरडे - 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय टरडे का नाम भी डीजीपी की रेस में चल रहा था. 2025 में रिटायर होनेवालवे संजय टरडे फिलहाल डीपी टेलीकाम के पद पर यूपी में तैनात हैं. 

14. मनमोहन बंसल - 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी मनमोहन बंसल की भी डीजीपी बनाए जाने की चर्चा चल रही थी. फिलहाल डीपी पावर कारपोरेशन के पद पर यूपी में तैनात मनमोहन बंसल 2026 में रिटायर हो रहे हैं.

15. तनुजा श्रीवास्तव – 1990 बैच की आईपीएस अधिकारी तनुजा श्रीवास्तव के पास भी यूपी की पहली महिला डीजीपी बनने का मौका था. डीजीपी की दौड़ में प्रशांत कुमार से तनुजा श्रीवास्तव पिछड़ गईं. तनुजा श्रीवास्तव का कार्यकाल मात्र सात महीने का बचा हुआ है. वर्तमान में डीजी स्पेशल इनक्वाइरी के पद पर यूपी में तैनात हैं. 

16. सुभाष चंद्र – 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी सुभाष चंद्र भी प्रशांत कुमार से पिछड़ गए. फिलहाल डीजी साइबर क्राइम के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी सुभाष चंद्र का कार्यकाल अप्रैल तक बचा है. 

UP Politics: बांदा सीट पर अखिलेश यादव ने इस उम्मीदवार जताया भरोसा, बीजेपी सरकार में रह चुके हैं मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget