एक्सप्लोरर

UP Politics: राहुल गांधी पर भड़के भूपेंद्र चौधरी, कहा- 'देश की छवि बाहर बिगाड़ने से आएं बाज'

UP Politics News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रयागराज हत्याकांड मामले में कहा कि पार्टी पीड़ितों के साथ खड़ी है और अपराधियों को ऐसी सजा मिलेगी जो नज़ीर बन सके.

UP News: यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने मुरादाबाद (Moradabad) में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय पर होली के कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान भूपेंद्र चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जमकर निशाना साधा. भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह विदेश में बैठ कर देश की छवि बिगाड़ने का काम कर रहे हैं उससे वह बाज़ आएं और कांग्रेस के भ्रष्टाचार को याद करें जब उनके पिता तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि हम 100 रुपये भेजते हैं तो सिर्फ 15 रुपये ही जनता तक पहुंचता है.

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कहीं न कहीं वह सब कांग्रेस के भ्रष्टाचार की ही भेंट चढ़ जाता था इसलिए राहुल गांधी अपना इतिहास याद रखें. भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र खत्म करने का काम किया है. राहुल गांधी यह न भूलें. आपातकाल देश का काला अध्याय था, आज हमारा देश मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में चारों तरफ तरक्की कर रहा है और गरीबों के कल्याण के लिए सरकार काम कर रही है.

प्रयागराज के पीड़ित के साथ हैं - भूपेंद्र चौधरी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रयागराज हत्याकांड के एक आरोपी की आज पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत पर कहा कि हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं और आरोपियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो नज़ीर हो और भविष्य में कोई इस तरह का अपराध करने की हिम्मत न जुटा सके. प्रयागराज घटना के बाद बुलडोज़र कार्रवाई पर  सवाल उठाने पर भूपेंद्र सिंह ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा हमेशा अपराधियों, माफियाओं और अराजक तत्वों के साथ खड़ी रही है. भूपेंद्र सिंह ने कहा की ये माफिया सपा सरकार के समय के ही पाप हैं इनके पापों का घड़ा अब भर चुका है. अब योगी जी और मोदी जी के नेतृत्व में सरकारें जनता के बेहतरी के लिए काम कर रही हैं जो भी अपराधी अराजक तत्व, भ्रष्टाचारी और माफिया हैं उन सब के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी. 

बीजेपी कार्यकारणी पर यह बोली भूपेंद्र चौधरी
लोकसभा चुनाव और पार्टी की राष्ट्रीय कार्य़कारणी पर भी भूपेंद्र चौधरी ने भी बात की. उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने हमारी कार्यकारणी का समय जून 2024 तक बढ़ा दिया है इसलिए यूपी बीजेपी के संगठन में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है. केंद्रीय कार्यकारणी को इसकी जानकारी दी गई है. कार्यकारणी में बहुत अधिक बदलाव नहीं किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें -

Meerut News: चंदा मांगने पर किया तंज तो शुरू हो गई मारपीट, होने लगा पथराव, बीच बचाव करने पहुंची पुलिस

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget