एक्सप्लोरर

Meerut News: चंदा मांगने पर किया तंज तो शुरू हो गई मारपीट, होने लगा पथराव, बीच बचाव करने पहुंची पुलिस

Meerut News: मेरठ में मारपीट के मामले में स्थानीय पार्षद की अहम भूमिका सामने आ रही है. मारपीट इतनी बढ़ गई कि कई थानों से पुलिस को बुलाकर मामले को शांत कराया गया.

Meerut Clashes: मेरठ (Meerut) के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में होली (Holi) रखने के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई. दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ. पत्थर की इस घटना में दो युवक घायल हुए हैं जिनको हॉस्पिटल ले जाया गया है. झगड़े की सूचना मिलते ही एसपी सिटी फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू किया. फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से घटना का असली कारण जानने में जुटी है. इस मामले में पुलिस के द्वारा भी दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में पूरी तरह से शांति है.

मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के हरीनगर मोहल्ले में रविवार की रात मामूली कहासुनी के बाद दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुई फिर जमकर पथराव हुआ. बताया गया है कि यहां पिछले 50 साल से पीपल के पेड़ के नजदीक होली दहन का कार्यक्रम होता चला आ रहा है. रात में भी कुछ लोग यहां होली का चंदा ले रहे थे. आरोप है कि तभी इलाके के पार्षद शहजाद मेवाती कुछ साथियों के साथ वहां से निकल रहे थे और उन्होंने चंदा मांग रहे युवकों पर कुछ कमेंट्स कर दिए.  बताया जा रहा है कि इसको लेकर बात बढ़ती ही चली गई.

पथराव से इलाके में मची भगदड़
दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते वहां पथराव भी शुरू हो गया. दोनों तरफ से जमकर पथराव किया गया. पथराव से वहां भगदड़ मच गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया. कई थानों की फोर्स भी वहां पहुंच गई. एसपी सिटी पीयूष सिंह ने कहा कि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जाएगी. घटना में दो युवकों के घायल होने की सूचना है जिनको उपचार के लिए भेजा गया है. फिलहाल इस घटना पर पुलिस भी अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है.

ये भी पढ़ें -

Gorakhpur News: शादी समारोह में रसमलाई खाना पड़ा भारी, 40-50 लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget