एक्सप्लोरर

BHU में इस शोध केंद्र पर लगा ताला, छात्रों ने कहा- 'मालवीय जी के सपनों को तोड़ने जैसा'

BHU में गंगा शोध केंद्र बंद होने से गंगा सफाई की मुहिम को झटका लगा है. इस केंद्र से जुड़े 500 गंगा सेवा मित्र बेरोजगार हो गए हैं. नाराज छात्रों ने कहा यह मदन मोहन मालवीय जी के सपनों को तोड़ने जैसा है

Varanasi News: गंगा स्वच्छता और निर्मलीकरण की चर्चित मुहिम को वाराणसी में ही बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है. दरअसल काशी हिंदू विश्वविद्यालय में चल रहे गंगा शोध केंद्र को अब विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बंद करने का फैसला किया गया. जिसके बाद गंगा परियोजना से जुड़े शोध अध्ययन कार्य अब नहीं हो पाएंगे. 21 अप्रैल 2015 को बीएचयू एक्सक्यूटिव काउंसिल ने इस शोध अध्ययन केंद्र को मंजूरी दी थी जहां गंगा नदी से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट पर शोध अध्ययन कार्य किया जा रहा था. 

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय जी का लगाव गंगा और गौ से भी रहा है. विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक माहौल के साथ-साथ भारतीय सनातन परंपरा और विरासत की अद्भुत झलक देखने को मिलती है. निश्चित ही इस शोध केंद्र के बंद होने से छात्रों के साथ-साथ गंगा प्रेमियों को भी बड़ा झटका लगा है.विश्वविद्यालय के इस फैसले के साथ ही इस शोध केंद्र से जुड़े तकरीबन 500 से अधिक गंगा सेवा मित्र भी अब बेरोजगार हो गए हैं.

विवि प्रशासन ने शोध केंद्र पर लगाया ताला
विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले के बाद छात्रों में काफ़ी गुस्सा है. शोध केंद्र पर प्रोजेक्ट के आधार पर कार्य कर चुके BHU शोध छात्र पतंजलि पांडे ने एबीपी लाइव से बातचीत में कहा कि यह फैसला मदन मोहन मालवीय जी के सपनों और संकल्पों को तोड़ने जैसा है. पहले कैंपस में स्थित नेपाली शोध सहित अन्य केंद्र को बंद करने की कोशिश हुई और अब गंगा शोध केंद्र पर ताला लगा दिया गया है.

नाराज छात्रों ने विवि प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन सिर्फ आर्थिक हानि लाभ के आधार पर इस शोध केंद्र को बंद कर रहा है. उसे पता था कि इस केंद्र के माध्यम से उसे कोई भी आर्थिक लाभ नहीं हो रहा है, इसलिए फैसला लिया गया है. परिसर में मौजूद अन्य शोध छात्रों ने नाराजगी जाहिर कर तंज कसते हुए कहा कि प्रशासन के अनुसार तो विश्वविद्यालय के सभी केंद्र को बंद करके यहां पर कंपनी लगा देनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Bareilly में हिंदुओं ने क्यों दी सामूहिक पलायन की धमकी? घरों के बाहर लगाए पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget