एक्सप्लोरर

Bareilly में हिंदुओं ने क्यों दी सामूहिक पलायन की धमकी? घरों के बाहर लगाए पोस्टर

UP News: बरेली में हिंदू परिवारों ने अपने घरों के बाहर पोस्टर चस्पाकर पलायन की धमकी दी है, हिंदू परिवार के लोगों ने समुदाय के व्यक्ति को विक्रय किये गए मकान का बैनामा कैंसिल करने की मांग की.

Bareilly News: हाथो में पलायन के पोस्टर लिए हुए ये सभी लोग हिंदू समुदाय के हैं. बरेली जनपद में हिंदुओं ने सामूहिक पलायन की धमकी देते हुए अपने घरों के बाहर पलायन के पोस्टर चस्पा किए हैं. कॉलोनी वासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि जिस विशेष समुदाय के व्यक्ति ने हिंदू समुदाय का मकान खरीदा है उसका बैनामा कैंसिल किया जाए वरना हम सभी लोग सामूहिक पलायन कर जाएंगे.

बरेली के किला थाना क्षेत्र के पंजाबपुरा कालोनी निवासी इन सभी लोगो ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बरेली पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि कालोनी के विशाल सक्सेना ने अपने मकान को विशेष समुदाय को बेच दिया है. इसकी जानकारी जब हम लोगो को हुई तो पूरी कालोनी में हड़कंप मच गया. सभी कालोनी के लोगो ने विशाल से बात की और कहा कि ये बैनामा कैंसिल कर दो तो विशाल ने ऐसा करने से मना कर दिया. जिसके बाद कालोनी के लोगो ने सामूहिक पलायन का मन बना लिया है. कालोनी के लोगों का कहना है कि अगर पुलिस प्रशासन ने हमारी मदद नहीं कि तो हम सभी लोग पलायन कर जाएंगे.

सिर्फ पलायन ही समाधान?
हिंदू समुदाय के लोगों का कहना है कि हिंदुओं और मुसलमानों दोनों के त्योहार अलग होते है, वे लोग ईद पर रोड पर बकरा काटते है. सड़क पर खिचड़ा बनता है. वो लोग नमाज पढ़ते है. होली पर अगर उन पर रंग डल गया तो बबाल हो जायेगा क्योंकि वो लोग रंग का विरोध करेंगे. इसलिए हम लोग इस परिवार के साथ एक साथ किसी भी कीमत पर नहीं रह सकते है. बरेली पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं. इलाके में शांति है लेकिन अगर बैनामा कैंसिल नहीं हुआ तो फिर यहां से सभी लोग पलायन कर जायेंगे. अब देखना ये है कि पुलिस प्रशासन इन लोगों की किस तरह मदद करता है.

 

घरों के बाहर लगाए पलायन के पोस्टर
घरों के बाहर लगाए पलायन के पोस्टर

सीओ सिटी संदीप सिंह ने बताया कि थाना किला जनपद बरेली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पंजाबपुरा वकीलों वाली गली से संबंधित एक खबर लगातार सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है. जिसमें की कुछ हिन्दू परिवार को लोगों द्वारा अपने मकानों पर घर से पलायन करने के पोस्टर करने की बात प्रसारित की जा रही है, उपरोक्त प्रकरण की जांच की गई तो पाया गया कि उसी मोहल्ले विशाल सक्सेना के द्वारा अपना पैतृक मकान हाल ही में 12 जुलाई को कुमारी शबनम उम्र करीब 60 वर्ष को 20 लाख रुपए में बैनामा करके विक्रम कर दिया गया था.

इस संबंध में आस पड़ोस के लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उनके द्वारा इस विक्रय का विरोध किया गया, इसके संबंध में दोनों पक्षों से वार्ता की गई है और दोनों पक्ष उपरोक्त प्रकरण के निस्तारण पर आपस में सहमत हैं, यथाशीघ्र इस प्रकरण का बातचीत के द्वारा निस्तारण कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: चलती बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, सवारियों ने फिल्मी स्टाइल में करवाई डिलीवरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget