एक्सप्लोरर

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने राष्ट्रपति-पीएम को लिखा पत्र...कहा-खोले जाएं मठ मंदिर

शराब की दुकानें खुल गयी हैं लेकिन मंदिर बंद हैं। इसे लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने सवाल उठाया है। उनका कहना है कि जब शराब की दुकानें खुल सकती हैं तो मठ मंदिर क्यों नहीं

प्रयागराज, एबीपा गंगा। साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने शराब की दुकानों को खोले जाने पर एक बार फिर से एतराज जताते हुए मठ-मंदिरों समेत दूसरे धार्मिक स्थलों को खोले जाने की मांग और तेज कर दी है। अखाड़ा परिषद ने अपनी इस मांग को लेकर आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी को औपचारिक तौर पर चिट्ठी भी भेज दी है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी और महामंत्री महंत हरिगिरि ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर न सिर्फ धार्मिक स्थलों को खोले जाने की इजाज़त दिए जाने की मांग की है, बल्कि शराब बिक्री पर एक बार फिर से अपना एतराज जताया है।

इस औपचारिक चिट्ठी के ज़रिये यह कहा गया है कि मठ और मंदिर कोरोना से बचाव के लिए केन्द्र सरकार और डब्लूएचओ के निर्देशों का पूरी तरह से पालन भी करेंगे। महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा है कि मंदिर खुलने पर मंदिर प्रबंधन और पुजारी मंदिरों में हैंडवाश, मास्क की व्यवस्था करेंगे और मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए निश्चित दूरी पर लाइनें लगवाकर सोशल डिस्टैंसिंग का भी पूरी तरह से पालन करायेंगे।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा है कि कोरोना को लेकर पिछले डेढ़ माह से देश में लॉकडाउन है और लगभग दो माह से मंदिरों के कपाट बंद हैं। ऐसे में मंदिरों में पुजारियों और अन्य कर्मचारियों के वेतन देने में भी बहुत कठिनाई आ रही है। उन्होंने कहा है मंदिर खुलने से लोग यदि मंदिर में दर्शनों को जायेंगे तो अपने आराध्य से कोरोना को खत्म करने के लिए प्रार्थना भी करेंगे। उन्होंने कहा है कि सनातन परम्परा में लोगों का ऐसा विश्वास है कि आराधना से लोगों के कष्ट दूर होंगे और कोरोना का भी प्रभाव कम होगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget