एक्सप्लोरर

UP Election: वोटों की गिनती से पहले किसान नेता नरेश टिकैत ने जताई ये आशंका, बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप

Shamli News: भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने 10 मार्च को वोटों की निष्पक्ष मतगणना की मांग की है उन्होंने कहा कि कुछ लोग बेईमानी करने में लगे हैं.

Naresh Tikait Press Conference: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने एक बार फिर यूपी चुनाव (UP Election Result) को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि10 तारीख को जब वोटों की गिनती हो तो वो एकदम सही होनी चाहिए क्योंकि बीजेपी की नीयत ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो बेईमानी करने में लगे हुए हैं. हमें शासन प्रशासन से यही उम्मीद है कि केवल और केवल वोटों की गिनती सही होनी चाहिए इसमें चाहे बीजेपी का जीते या फिर गठबंधन का जीते हमें इससे कोई मतलब नहीं है.

नरेश टिकैत ने जताई ये आशंका
नरेश टिकैत ने आज शामली जनपद के रजवाड़ा फार्म हाउस में एक प्रेस वार्ता की थी जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये बात कही. नरेश टिकैत ने यहां शक जताया कि 10 मार्च को वोटों की गिनती में गड़बड़ी हो सकती है. उन्होंने कहा कि वो शासन-प्रशासन से कहना चाहते हैं कि 10 तारीख को गिनती सही होनी चाहिए. कुछ लोग ऐसे हैं जो गड़बड़ी करने में कसर नहीं छोड़ रहे क्योंकि बीजेपी पार्टी की नीयत ठीक नहीं है ना ही इन्होंने किसानों के लिए कुछ किया है. टिकैत ने कहा कि हम किसी पार्टी से संबंध नहीं रखते हैं केवल हम यह चाहते हैं कि जो गिनती हो उसमें कोई धांधली नहीं होनी चाहिए.

निष्पक्ष वोटों की गिनती का एलान

नरेश टिकैत ने कहा कि हमें ईवीएम पर भी भरोसा है और शासन प्रशासन पर भी भरोसा है लेकिन बीजेपी पार्टी पर भरोसा नहीं है. इस प्रेस वार्ता में सभी खाप चौधरी, गठवाला खाप के बाबा श्याम सिंह और भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सहित किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक भी मौजूद थे. इस मौके पर इन्होंने कहा कि 4 महीने पहले भी जिला पंचायत के चुनाव में गड़बड़ी हो गई थी हमें यही अंदेशा है कि इस बार भी 10 तारीख को गिनती में गड़बड़ी होगी जिसको लेकर हम अपने सभी लोगों को सचेत करेंगे ताकि को गड़बड़ी न हो.

10 मार्च को होगी मतगणना
किसान नेता नरेश टिकैत ने कहा कि 10 तारीख में गिनती होनी है इसमें लोगों को धांधली बाजी लग रही है. कोई भी गड़बड़ ना हो इस तरीके के प्रोग्राम होते रहते हैं. जैसे समाज का ताना-बाना छिन्न ना हो. बात केवल यही है कि 4 महीने पहले जिला पंचायत चुनाव में बहुत धांधलीबाजी हुई थी. इसलिए हम कहते हैं कि ये बड़ा चुनाव है इसमें कोई भी धांधली बाजी नहीं होनी चाहिए. हमारा और कोई उद्देश्य नहीं है, हम बस यही चाहते हैं कि मतगणना निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: सातवें चरण के मतदान के बीच OP Rajbhar ने किया बड़ा दावा, BJP को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने 'ऑपरेशन गंगा' पर दिया बड़ा बयान, कहा- मैं तारीफ तब करता जब...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
उत्तराखंड खेल महाकुम्भ-2026 पर बड़ा अपडेट, राज्य स्तरीय मुकाबले टले
उत्तराखंड खेल महाकुम्भ-2026 पर बड़ा अपडेट, राज्य स्तरीय मुकाबले टले
CM धामी ने कि UPCL--पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL--पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget