एक्सप्लोरर

Basti Crime: बस्ती में चोरों के शातिर गैंग का खुलासा, जानिए छह चोरों से बरामद हुआ कितने का सामान

Six Thieves Arrested : एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि चोरों का यह गैंग काफी शातिर है. तीन चोरी की घटनाओं की जानकारी दी है. इनके पास से चोरी के 10 लाख रुपये के आभूषण और 2.88 लाख नगद बरामद हुआ है.

Basti News : बस्ती जिले की कोतवाली पुलिस (Police) और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने शातिर चोरों के गैंग के 6 सदस्यों को अरेस्ट किया है. पकड़े गए चोर अहमद खान, अल्ताफ, शाहरुख, सेराज, नईम और रमेश बताए जा रहे हैं. इनके पास से पुलिस ने 10 लाख कीमत के चोरी के आभूषण और 2.88 लाख रुपये बरामद किए हैं. 

जिले में कई घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम
चोरों का यह गैंग जिले में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है. पुलिस के अनुसार, ये पहले बंद घरों की रेकी करते हैं. इसके बाद रात में घर का ताला तोड़ कर जेवर, कैश और कीमती सामान पर हाथ साफ करके फरार हो जाते हैं. पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अरेस्ट किया है. 

पहले से दर्ज हैं कई मामले
पकड़े गए इस गैंग के सदस्यों पर पहले से कई केस दर्ज हैं. पुलिस ने चोरों के गैंग के पास से 10 लाख कीमत के आभूषण बरामद किए हैं. इनमें तीन सोने की अंगूठियां, दो मंगल सूत्र, मांग का टीका, दो टॉप्स, सोने की कील, पायल, 46 बिछुवा, कान का झाला, 20 चांदी के सिक्के, 11 पायल, चांदी का उल्लू और चांदी का पान का पत्ता समेत कई अन्य सोने चांदी के चोरी के आभूषण बरामद हुए हैं.

जानिए क्या कहा एसपी ने
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि चोरों का यह गैंग काफी शातिर है. अब तक तीन चोरी की घटनाओं के बारे में इन्होंने जानकारी दी है. इनके पास से चोरी के 10 लाख रुपये कीमत के आभूषण और 2.88 लाख नगद बरामद हुआ है. बीते 15 अप्रैल को इन्होंने एक चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था. पुलिस को इस गैंग की काफी समय से तलाश थी. यह गैंग आसपास के कई जनपदों और मुंबई तक चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है. ये लोग गैंग बना कर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. पुलिस इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करेगी. पुलिस टीम ने बहुत अच्छा काम किया है. एसपी ने चोरों के गैंग को अरेस्ट करने वाली टीम को 10 हजार ईनाम देने की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें : UP Nagar Nikay Chunav: 'सदर विधायक बेवफा है', बस्ती में सपा के MLA की तस्वीर वाला पोस्टर हुआ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
UP में PM आवास योजना के लिए योगी सरकार का अहम निर्णय, EWS और LIG श्रेणी वालों की बल्ले-बल्ले
UP में PM आवास योजना के लिए योगी सरकार का अहम निर्णय, EWS और LIG श्रेणी वालों की बल्ले-बल्ले
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
UPSC 2025 में बाराबंकी का जलवा, जिले के तीन होनहारों ने लहराया सफलता का परचम
UPSC 2025 में बाराबंकी का जलवा, जिले के तीन होनहारों ने लहराया सफलता का परचम

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
Embed widget