एक्सप्लोरर

UP News: नहीं सुनी होगी ऐसी चोरी की कहानी, पहले खाए चने फिर छानी पकौड़ी बाद में सामान लेकर हुए रफूचक्कर

Basti School Theft: यह मामला बस्ती के वेदपुर नचना संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय का है. जहां चोरों ने रसोई घर का ताला तोड़कर पहले पकौड़ी बनाकर खाया, फिर बच्चों के लिए भिगोया चना भी तलकर खाए.

UP News: बस्ती जिले में चोरों द्वारा चोरी का नया-नया तरीका देखने को मिल रहा है. अभी कुछ ही दिन पहले चोरों द्वारा दिन दहाड़े महिला को घायल कर लाखों के जेवरात और नकदी लूट लिए गए थे. हालांकि लूट के चार दिन बाद ही पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के जेवरात के साथ नकदी भी बरामद कर लिए थे. लेकिन घटना के कुछ ही दिन बाद इलाज के दौरान महिला की लखनऊ में मौत हो गई थी. वहीं इस बार चोरों का एक ऐसा कारनामा सामने आया है जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय  हुआ है और चोर हंसी के पात्र बने हुए हैं. विद्यालय में चोरी करने पहुंचे चोरों ने पहले पकौड़ी छानी, फिर सामान चुराकर भाग गए.

यह पूरा मामला दुबौलिया थाना क्षेत्र के वेदपुर नचना संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय का है. जहां चोरो ने रसोई घर का ताला तोड़कर पहले पकौड़ी बनाकर खाया, फिर बच्चों के लिए भिगोया चना भी तलकर खाए. इसके बाद में गैस सिलेंडर, भगोना, जग, गिलास, मसाले आदि लेकर चंपत हो गए. प्रधानाध्यापक ललन चंद्र त्रिपाठी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आज स्कूल खुलने पर रसोइया जब कमरे में गया तो वहां बिखरी पकौड़ी और तेल से सनी कड़ाही देखकर वह दंग रह गया. एक दिन पहले भिगोकर रखा गया चना भी गायब था. रसोईया ने तत्काल इस बात की सूचना विद्यालय स्टाफ को दी.

वहीं कप्तानगंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. चोरों के इस हरकत से कप्तानगंज पुलिस भी हैरत में हैं कि चोर चोरी करने आए थे कि पकौड़ी खाने. इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया की विद्यालय के मिड-डे मिल के कुछ सामान की चोरी हुई थी. थाने पर तहरीर प्राप्त हुई है जिसके संबंध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. विवेचना की जा रही है, चिन्हित करके जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

Deoria Murder Case: देवरिया हत्याकांड में लापरवाह तहसीलदारों समेत पुलिस पर गिरी गाज, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget