एक्सप्लोरर

Deoria Murder Case: देवरिया हत्याकांड में लापरवाह तहसीलदारों समेत पुलिस पर गिरी गाज, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश 

UP Crime News: देवरिया हत्याकांड को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने काफी सख्ती दिखाई है. उन्होंने लापरवाह तहसीलदारों, क्षेत्राधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश दे दिए हैं.

Deoria Murder News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुए हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी गंभीर नजर आ रहे हैं. देवरिया में घटित हुए हत्याकांड में 6 लोगों की निर्मम हत्या को सीएम योगी ने अत्यंत गंभीरता से लिया है. इसे लेकर गुरुवार को उन्होंने घटना की गहन समीक्षा की, जिस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दोषी कोई भी हो, हर एक पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल अब सीएम योगी ने सख्ती दिखाते हुए निर्देश देकर लापरवाह तहसीलदारों, क्षेत्राधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश दे दिए हैं.

शासन की रिपोर्ट में जनपद देवरिया की तहसील और थाना रूद्रपुर स्थित ग्राम फतेहपुर में घटित घटना के संबंध में दोषी कर्मचारी/अधिकारी की घोर लापरवाही और कर्तव्यपालन में शिथिलता संज्ञान में आयी है. उक्त विवाद के संबंध में सत्य प्रकाश दुबे की ओर से ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा के संबंध में आईजीआरएस के अंतर्गत अनेक शिकायतें मुख्यमंत्री संदर्भ के रूप में आनलाइन पुलिस विभाग/राजस्व विभाग को भेजी गई थीं. जिसे लेकर दोनों विभाग के संबंधित अधिकारियों की ओर से गम्भीरतापूर्वक संज्ञान लेकर निस्तारण नहीं कराया गया. 

ऐसे में मुख्यमंत्री योगी ने राजस्व और पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध निम्न विवरण के अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. वर्तमान उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत को तत्काल निलंबित किया जाए. पूर्व में उपजिलाधिकारी रहे राम विलास, ओम प्रकाश, ध्रुव शुक्ला और संजीव कुमार उपाध्याय के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए. सेवानिवृत्त तहसीलदार वंशराज राम और सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक रामानन्द पाल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करें. अभय राज (वर्तमान में निलंबित तहसीलदार) को अतिरिक्त आरोप पत्र जारी किया जाए. रामाश्रय तत्कालीन तहसीलदार, सम्प्रति तहसीलदार जनपद बलरामपुर को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई संस्थित की जाए तथा केशव कुमार तहसीलदार रूद्रपुर को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाए. विशाल नाथ यादव (राजस्व निरीक्षक), राजनन्दनी यादव (क्षेत्रीय लेखपाल), अखिलेश (लेखपाल) को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाए.

वहीं हेड कॉन्स्टेबल राजेश प्रताप सिंह, कॉन्स्टेबल अवनीश चौहान, हल्का प्रभारी / उपनिरीक्षक जय प्रकाश दुबे व प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की जाए. पूर्व में आईजीआरएस के संदर्भों में निस्तारण में लापरवाही के लिये उत्तरदायी पाए गए. कैलाश पटेल, कॉन्स्टेबल राम प्रताप कन्नौजिया, सुभाष यादव और उ.नि. सुनील कुमार, पूर्व प्रभारी निरीक्षक, रूद्रपुर को निलंबित किया जाए और तत्कालीन क्षेत्राधिकारी, रूद्रपुर दिनेश कुमार सिंह यादव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाए.

यह भी पढ़ेंः 
Lithium Battery: यूपी में बनेगी लिथियम बैटरी, 10000 करोड़ का होगा निवेश, हिंदुजा ग्रुप के साथ एमओयू साइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालकृष्ण आडवाणी जब रथ लेकर निकले..., चंदा चोरी पर बोले अखिलेश के चाचा
लालकृष्ण आडवाणी जब रथ लेकर निकले..., चंदा चोरी पर बोले अखिलेश के चाचा
योगी सरकार में पढ़ाई का सपना अब आसान, छात्रों की कर रही है मदद
योगी सरकार में पढ़ाई का सपना अब आसान, छात्रों की कर रही है मदद
बेटियों ने रचा इतिहास! योगी सरकार में पॉलिटेक्निक में टॉप-10 पर कब्जा
बेटियों ने रचा इतिहास! योगी सरकार में पॉलिटेक्निक में टॉप-10 पर कब्जा
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget