एक्सप्लोरर

बस्ती में धंसने लगी सरदार पटेल की प्रतिमा, एक साल पहले ही अनुप्रिया पटेल ने किया था अनावरण

Basti News: योगी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करती है लेकिन बस्ती में मानकों की अनदेखी करके लगाई गई सरदार पटेल प्रतिमा धंसने से सारे दावों की पोल खुल गई है.

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है. जहां सात साल पहले करोड़ों की लागत से बनाए गए पार्क में सरदार पटेल की प्रतिमा का चबूतरा अभी से धंसने लगा है. इस पार्क में पिछले साल ही केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया था. लेकिन, मानकों की अनदेखी के चलते इसका चबूतरा धंस गया है. एडीएम ने इस मामले की जांच की बात कही है. 

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करती है लेकिन बस्ती में मानकों की अनदेखी करके बनाया गया सरदार पटेल की प्रतिमा धंसने से सारी पोल खुलती दिख रही है. आलम ये हैं कि पार्क में लगाई गई सरकार पटेल की प्रतिमा का चबूतरा धंस रहा है. इसमें बड़ी-बड़ी दरारें देखी जा सकती है. 

सात साल पहले शुरू हुआ था निर्माण
दरअसल नगरपालिका की ओर से अमहटघाट के पास बनाए जा रहे पार्क में सरदार पटेल की प्रतिमा धंस गई है. इतना ही नहीं प्रतिमा के आस-पास लगी इंटर लॉकिंग टूट गई है, लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान इस तरफ नहीं है. लगभग 7 साल पहले दीनदयाल योजना के तहत तीन करोड़ की लागत से इस पार्क का निर्माण शुरू हुआ. लेकिन, तकनीकी दांव पेंच के चलते इसका निर्माण रूक गया. 


बस्ती में धंसने लगी सरदार पटेल की प्रतिमा, एक साल पहले ही अनुप्रिया पटेल ने किया था अनावरण

इस पार्क का बीच-बीच में निर्माण कार्य चालू और रूकता गया, नतीजा यह निकला कि यह पार्क अभी भी अधूरा है. 31 अक्टूबर 2023 को पटेल जयंती के दिन इस पार्क में लगी सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व तत्कालीन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने किया था. इसके मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी थे. 

जानकारी के अनुसार जबसे इस पार्क का निर्माण शुरू हुआ है, तब से अब तक दो करोड़ रूपए खर्च हो चुक हैं, फिलहाल कांवड़ मेले को देखते हुए नगर पालिका परिषद की ओर से इस पार्क की साफ-सफाई कराई गई है. पार्क में लगी सरदार पटेल की प्रतिमा धंसने के सवाल पर एडीएम पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि यदि ऐसा है, तो जांच कर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट- शादाब

Kanwar Yatra 2024: हापुड़ में मदरसे के सामने कांवड़ियों ने किया हंगामा, कांवड़ पर थूकने का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget