एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra 2024: हापुड़ में मदरसे के सामने कांवड़ियों ने किया हंगामा, कांवड़ पर थूकने का लगाया आरोप

UP News: यूपी के हापुड़ में किसी समुदाय के युवक के द्वारा कांवड़ पर थूके जाने के बाद हंगामा शुरु हो गया. वहीं विश्व हिंदू परिषद नेताओं ने कहा जिसने ने भी यह किया है, उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए.

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ में उस समय तनाव के हालात बन गये, जब कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों पर शहर के बीचों-बीच तगासराय स्थित बड़े मदरसे के पास किसी समुदाय विशेष के युवक द्वारा शरारत करते हुए थूक दिया गया. कांवड़िये पर थूके जाने से कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया.

सूचना मिलते ही तमाम हिन्दूवादी नेता भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे. उधर, पुलिस-प्रशासन को इसकी सूचना मिली, तो आनन-फानन में एसपी हापुड़ ज्ञानेंजय सिंह सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया. पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत किया और उन्हें वापस भेज दिया.

क्या बोले विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष
इस मामले पर विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने कहा कि एक कांवड़िया पर मदरसे के सामने थूका गया और चैलेंज किया गया कि हम यही करेंगे, अगर रोका जा सके, तो रोक लो! लेकिन प्रभु की कृपा थी सभी कांवड़ियों को समझाकर भेजा गया है. विहिप नेता सुधीर अग्रवाल ने प्रशासन से मांग है कि जिसने ये काम किया है, उसे पकड़कर जल्द से जल्द जेल भेजा जाए.

क्या बोले हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक
वहीं हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि हापुड़ में तगा सराय से होकर एक कांवड़ जा रही थी. हिन्दू पक्ष से कुछ लोगों का कहना है कि यहां बड़ा मदरसा है, उधर की तरफ से किसी व्यक्ति ने कांवड़ का अपमान किया है. इसकी सूचना जब पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस ने कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत किया है और आश्वासन दिया है कि जिसके द्वारा भी यह हरकत की गई है, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के पास इसका वीडियो है, जिसने भी इस प्रकार का कार्य किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें: UP Bypolls: यूपी उपचुनाव पर सीएम योगी और जयंत चौधरी के बीच हुई क्या बात? रालोद चीफ बोले- कम समय था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार चर्चा नहीं चाहती, लोकतंत्र का मजाक बनाया', विपक्ष के प्रदर्शन पर बोले सपा सांसद रामगोपाल यादव
'सरकार चर्चा नहीं चाहती, लोकतंत्र का मजाक बनाया', विपक्ष के प्रदर्शन पर बोले सपा सांसद रामगोपाल यादव
नालों की सफाई में करोड़ों खर्च, फिर भी नतीजा शून्य, प्रयागराज के थानों में नाव चलाने की आई नौबत
नालों की सफाई में करोड़ों खर्च, फिर भी नतीजा शून्य, प्रयागराज के थानों में नाव चलाने की आई नौबत
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में शामिल हो सकते हैं यतींद्र मिश्रा, महंत दिनेंद्र दास ने किया दावा
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में शामिल हो सकते हैं यतींद्र मिश्रा, महंत दिनेंद्र दास ने किया दावा
अखिलेश यादव का दावा- धर्मेंद्र प्रधान के पास कोई छुपा राज तो नहीं जिसकी वजह से हटाया नहीं जा रहा
अखिलेश यादव का दावा- धर्मेंद्र प्रधान के पास कोई छुपा राज तो नहीं जिसकी वजह से हटाया नहीं जा रहा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget