एक्सप्लोरर

Basti Accident: बस्ती में पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, हादसे में तीन भाइयों की मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

UP Road Accident: यूपी के बस्ती में पिकअप की टक्कर के बाद तीन लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया.

Basti News: बस्ती में एक दर्दनाक हादसे में तीन भाइयों की मौत हो गई जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है. जिसमें तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी. जिसक बाद बाइक  सवार तीन युवकों की मौत और एक घायल हो गया. यह हादसा उस दौरान हुआ जब डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के दुबौली पड़ाव पर तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया जिसके बाद पिकअप चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. 

कैसे हुआ हादसा?
सोनहा थाना क्षेत्र के रहने वाले श्रवण कुमार मंगलवार की रात लगभग 10 बजे अपने छोटे भाई सुनील कुमार और अपने बुआ के लड़के राज कुमार के साथ रिश्तेदारी में सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महुवारा जा रहे थे. तभी वे तीनों दुबौली पड़ाव के निकट पहुंचे ही थे कि डुमरियागंज की ओर से आ रही पिकअप तीनों को रौंदते हुए सड़क किनारे पेड़ और दीवार से जा टकराई.

जिला अस्पताल ने सुनील और राजकुमार की स्थिति में सुधार न होता देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था. जिसके बाद गोरखपुर ले जाते समय दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसी के साथ परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार की तहरीर के बाद पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.  श्रवण और सुनील के साथ ही उसके सबसे छोटे भाई पवन की भी लगभग छह साल पहले असनहरा में ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई थी. 

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
श्रवण की लगभग चार साल पहले खुशबू नाम की महिला से शादी हुई थी. श्रवण की मौत से जहां खुशबू की मांग का सिंदूर उजड़ गया वहीं दो साल की बेटी सलोनी के सिर से बाप का साया छीन गया. एएसपी दीपेन्द्र चौधरी ने बताया कि सोनहा थाना क्षेत्र में रात लगभग 10 बजे एक पिकअप और एक बाइक में टक्कर हुई जिसमें बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी है, इसमें पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें:-

Rampur By Election: रामपुर की चुनावी सभा में बोले आजम खान- 'टाइगर इज बैक', किया ये बड़ा दावा

Hardoi Crime News: घरेलू विवाद में ससुर ने बहू की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने हिरासत में लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget