एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती में शहर के बीच से रातों रात चोरी हो गई सड़क, सोया रहा प्रशासन

उत्तर प्रदेश के बस्ती में रातोंरात सड़क से 40 लाख की ईंटे उखाड़ ली गई हैं और आठ महीने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

UP News: बस्ती (Basti News) के कंपनीबाग (Company bagh) से फौव्वारा तिराहे तक सड़क के दोनों तरफ की गई इंटरलॉकिग से रातोंरात ईंट उखाड़कर गायब कर दी गईं. स्थानीय लोगों जब इसका विरोध किया तो उन्हें सड़क चौड़ा करने का हवाला देकर चुप करा दिया गया. लोगों को लगा कि सड़क चौड़ी हो रही है और वे इंतजार करने लगे. इस बात को आठ महीने बीत गए, अब नगर पालिका  (Civic Body) और बस्ती विकास प्राधिकरण (Basti Development Authority) के अधिकारी एक-दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि गायब हुईं इंटरलॉकिंग की ईंटें अच्छी हालत में थी. तीन साल पहले ही कपंनीबाग से लेकर फौव्वारा तिराहा तक चार सौ मीटर लंबाई में सड़क की दोनों पटरियों की इंटरलॉकिंग कराई गई थी जिससे सड़क अच्छा दिखने लगा था. इस काम में 40 लाख रुपये का खर्च आया था. वहीं, ये ईंटें रातोंरात मजदूर और ट्रॉली की मदद से ईंटे उठा ली गईं. नगर पालिका को ईंट हटाने की जानकारी है उसका कहना है कि उसे आधी ईंटें मिली हैं. ऐसे में सवाल यह है कि आधी ईंटे कहां गईं ?

बस्ती विकास प्राधिकरण से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि पटरियों पर काम कराया जाएगा. सड़क बदहाल हो जाने से दुकानदार और ग्राहक दोनों परेशान है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इंटरलाकिग ईंट लगने के बाद सड़क के पटरियों की सुंदरता बढ़ गई थी. ग्राहक आसानी से दुकानों तक पहुंच जाते थे. जब से ईंट चुराने की घटना हुई है तब से दुकान तक पहुंचने में ग्राहकों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है. बारिश होने पर दुकान के बाहर पानी जमा हो जाता है. पटरी पर गड्ढा बन गया था इसलिए स्थानीय लोगों ने मिट्टी भरकर उसे ठीक किया ताकि चलने लायक बनाया जा सके.

Azam Khan को SC में नहीं मिली राहत, कोर्ट ने जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित

डीएम सौम्या अग्रवाल ने इस मामले को लेकर कहा कि कंपनीबाग से फौव्वारा तिराहे तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य बस्ती विकास प्राधिकरण को कराना है. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि सड़क से ईंट उखाड़कर कौन ले गया है. उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है.

ये भी कहें -

Azamgarh Bypolls: आज आजमगढ़ जाएंगे अखिलेश यादव, उपचुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बनाएंगे रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता': CM योगी
'जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता': CM योगी
'ये तो बहुत अच्छा होगा...' सपा से कांग्रेस की डिमांड पर RLD की पहली प्रतिक्रिया
'ये तो बहुत अच्छा होगा...' सपा से कांग्रेस की डिमांड पर RLD की पहली प्रतिक्रिया
यूपी में जानबूझकर हो रही 200 सीट की डिमांड! 2027 में सपा के साथ क्या है कांग्रेस का प्लान?
यूपी में जानबूझकर हो रही 200 सीट की डिमांड! 2027 में सपा के साथ क्या है कांग्रेस का प्लान?
मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान BJP-सपा समर्थक भिड़े, जमकर हंगामा और हाथापाई
मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान BJP-सपा समर्थक भिड़े, जमकर हंगामा और हाथापाई

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget