एक्सप्लोरर

Azam Khan को SC में नहीं मिली राहत, कोर्ट ने जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक आजम खान (Azam Khan) को सुप्रीम कोर्ट से मंगलवार को भी जमानत नहीं मिली है. अब कोर्ट ने इसपर अपना फैसला सुरक्षित रखा लिया है.

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक आजम खान (Azam Khan) की जमानत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. सपा विधायक की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को उनकी जमानत पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान यूपी सरकार ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा है.

क्या है मामला?
यूपी सरकार ने मंगलवार को कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए बताया कि वे अपराधी और भू-माफिया हैं. ये एफआईआर उन्हें फर्जी दस्तावेज से स्कूल को एनओसी दिलाने के मामले में दर्ज की गई है. वहीं इस केस में केस दर्ज करने वाले अधिकारी को धमकाने का भी उनपर आरोप लगा है. वहीं यूपी सरकार से सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था कि जैसे ही उन्हें एक केस में जमानत मिलने वाली होती है तो क्यों दूसरा मामला दर्ज कर लिया जाता है. इस मामले में यूपी सरकार मंगलवार ने अपना पक्ष रखा. सरकार ने कोर्ट में कहा कि 2020 में उनकी गिरफ्तारी के बाद लोगों की शिकायत पर कई सारे मुकदमें दर्ज किए गए हैं. 

Azamgarh Bypolls: आज आजमगढ़ जाएंगे अखिलेश यादव, उपचुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बनाएंगे रणनीति

क्या बोले दोनों पक्ष?
सरकार ने कोर्ट के अंदर जमानत का सख्त विरोध किया है. सरकार ने कहा कि वे आदतन अपराधी हैं, जब कोई अधिकारी भी मामले में उनपर दर्ज केस में पूछताछ करने के लिए जाते हैं तो उन्हें भी धमकाया जाता है. ऐसे में उन्हें जमानत नहीं देनी चाहिए. वहीं स्कूल वाले मामले में आजम खान के वकील कपील सिब्बल ने कहा कि इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है. वो केवल इस स्कूल की देख रेख कर रहे थे. ऐसे में दोनों पक्षों ने अब अपनी दलीलें कोर्ट में रख दी हैं. जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: क्या लखनऊ का नाम बदलने की हो रही है तैयारी? सीएम योगी के इस ट्वीट से मिले संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget