एक्सप्लोरर

जागेश्वर धाम में भड़के बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप, मंदिर परिसर में दी गंदी-गंदी गालियां 

बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप मंदिर में दर्शन करने गए थे. लेकिन, वहां सत्ता का गुरुर इतना था कि वो वहां मौजूद प्रबंधन के लोगों को गंदी-गंदी गालियां देने लगे. जानें पूरा मामला कहां का है.

BJP MP Dharmendra kashyap Jageshwar Temple News: बरेली के आंवला से बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप का उत्तराखंड राज्य में स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर में गाली गलौज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सांसद धर्मेंद्र कश्यप जागेश्वर बाबा के दर्शन करने के लिए गए थे. बाद में पूरे मामले को लेकर सांसद ने कहा कि गलतफहमी हो गई थी.

बीजेपी सांसद ने दी गंदी-गंदी गालियां
सांसद धर्मेंद्र कश्यप गए तो मंदिर में दर्शन करने लेकिन वहां सत्ता का गुरुर इतना था कि वो वहां मौजूद प्रबंधन के लोगों को गंदी-गंदी गालियां देने लगे. बीजेपी सांसद ने ऐसी-ऐसी गालियां दी हैं जो हम आपको बता भी नहीं सकते हैं. बताया जा रहा है कि मंदिर में दर्शन के दौरान किसी ने एक हजार रुपये मांगे, जिसके बाद सांसद जी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. सांसद ने वहां मौजूद लोगों को गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दी, नौबत हाथापाई तक आ गई थी.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
वहीं, कुछ और वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें सांसद धर्मेंद्र कश्यप के गाली देने के बाद मंदिर प्रबंधन और मंदिर की सुरक्षा में लगे लोग इक्कठे हो गए और फिर उन लोगो ने सांसद को खूब खरी खोटी सुनाई. फिलहाल, सांसद की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. धर्मेंद्र कश्यप बरेली की आंवला लोकसभा सीट से सांसद हैं.

गलतफहमी हो गई थी
उत्तराखंड के जागेश्वर धाम में हुए गाली गलौज मामले में सांसद धर्मेन्द्र कश्यप का कहना है कि कोई बहुत ज्यादा विवाद नहीं हुआ था. लगातार 20 वर्षो से जागेश्वर धाम जा रहे हैं. सावन का महीना चल रहा है इसलिए वहां गए थे. करीब 2 बजे वहां पहुच गए थे, 3 बजे हमारी पूजा शुरू हुई. हवन हो गया, तब तक कहीं कोई बात नहीं हुई. लेकिन, जो वहां का प्रबंधक भगवान भक्त है उसका रवैया ठीक नहीं है. कुछ लोगों का कहना था कि ये गर्भगृह में दर्शन कराने के एक हजार रुपये लेता है. वहां के कुछ लोग आ गए और हमसे कहने लगे यहां से निकलो. जिसके बाद कहासुनी हो गई, बाद में सब ठीक हो गया. गलतफहमी हो गई थी.

ये भी पढ़ें:

एक खत से लखनऊ में मच गया है हड़कंप, लेटर में लिखी बातें पढ़कर हिल जाएंगे आप

Uttarakhand: कल से खुल जाएंगे कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल, सरकार ने कोविड प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश दिये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार
यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार
मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन
मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
'ये यूनिवर्सिटी उसके बाप..', जामिया मामले में FIR पर भड़के इमरान मसूद
'ये यूनिवर्सिटी उसके बाप..', जामिया मामले में FIR पर भड़के इमरान मसूद

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget