एक्सप्लोरर

एक खत से लखनऊ में मच गया है हड़कंप, लेटर में लिखी बातें पढ़कर हिल जाएंगे आप

लखनऊ में एक पत्र ने हड़कंप मचा दिया है. पत्र में राजधानी के बड़े मंदिर और आरएसएस कार्यालय को निशाना बनाए जाने की बात कही गई है.  

Lucknow Threat letter: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रजिस्टर्ड डाक से भेज गया पत्र नए हनुमान मंदिर के कार्यालय में पढ़ा गया. पत्र में लिखा था कि अगर 15 अगस्त से पहले उनके साथियों को रिहा नहीं किया गया तो उसकी जिम्मेदार हुकूमत होगी. पत्र में राजधानी के बड़े मंदिर और आरएसएस कार्यालय को निशाना बनाए जाने की बात कही गई है. 

कर्मचारियों और पुजारियों में हड़कंप मच गया
पत्र देखकर मंदिर के कर्मचारियों और पुजारियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में अलीगंज पुलिस को पत्र की सूचना दी गई जिसके बाद मंदिर प्रांगण की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. मंदिर के कर्मचारी ने बताया कि त्रिवेणी नगर के उप डाक से भेजे गए धमकी भरे पत्र में जोगिंदर सिंह का नाम दर्ज है, पता खदरा थाना हुसैनगंज अंकित है. जिसके बाद मंदिर के सभी सीसीटीवी पर निगाह रखी जा रही है. 

पत्र में लिखी गई हैं ये बातें  
अलीगंज के हनुमान मंदिर में भेजे गए पत्र में ये बातें लिखी गई हैं. 'अल्लाह के पाक नाम पर काफिर हुकूमत के खिलाफ जिहाद का एलान. बनार्मी व अखलाक आप हजरात को आगाह करता हूं कि हमारे जिन मुजाहिदो को आप की हुकूमत की इंतहाई फिरका परस्त सोच की वजह से गिरफ्तार किया गया है उन्हें फौरन पेश कर रिहा कर दिया जाए हमारी कौम के सब्र का इम्तिहान ना लिया जाए. अगर ऐसा ना किया गया तो हमें मजबूरन हथियार उठाने पड़ेंगे. उस सूरत में लखनऊ शहर में हर बड़ा मंदिर और आरएसएस के दफ्तर हमारे निशाने पर पहले से ही हैं. पूरे शहर में 10 हिंदू हजरात पर हमारी खास तवज्जो भी है जोकि इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं. हम इन सबके गले रेतकर इन्हे जल्द ही दोजख की आग में झोंक देंगे और आपकी काफिर पुलिस के जो मुझे मुलाजिम बेगुनाह मुसलमानों को फंसाकर जेल भेज रहे हैं उनका भी हिसाब किया जाएगा. हिंदू औरतों के जिस्म के हर छेद में इस्लाम का आजाब भर दिया जाएगा, इतना कहर बरपा देंगे कि आप ही हुकूमत हिल जाएगी. कोई ये ना सोचे कि हमें किसी का खौफ है, हम सिर्फ अल्लाह से ही डरते हैं और इसलिए हम अपना नाम भी खुले तौर पर लिख रहे हैं. हमें ढूंढने की कोशिश मत करना आपको हिंदुस्तान की यौमे आजादी आने के 15 अगस्त से 1 दिन पहले तक का वक्त दिया जा रहा है आगे के अंजाम के जिम्मेदार आप खुद होंगे. एक दिन आएगा जब हम इस मुल्क में निजाम-ए-मुस्तफा कायम करेंगे, सबका इंसाफ होगा हर जुर्म का इंतकाम होगा. इंशाल्लाह'

पुलिस में लिखित शिकायत की गई
मंदिर के कर्मचारी का कहना है कि हमने पुलिस में लिखित शिकायत की है. पूरे धमकी भरे पत्र लिखी हुई बातों को देखा जाए तो ये कहा जा सकता है कि पूर्व में जिन संदिग्धों को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है, वो भी 15 अगस्त पर ब्लास्ट करने वाले थे, जिसके खुलासा एटीएस ने किया था. इस लिहाज से पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतते हुए कई टीमें लगा दी हैं. 

पुलिस हर पहलू पर कर रही है जांच 
डीसीपी नॉर्थ देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पत्र की जानकारी हुई है. सावन के माहीने में वैसे भी विशेष सतर्कता रखी जाती है. पूरे प्रकरण की जांच के लिए कई टीमें लगाई गई हैं. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. बहुत जल्द ही प्रकरण का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल, पूरे मामले की गंभीरता से देखा जा रहा है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:

UBSE 10th-12th Result 2021: उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, इस लिंक पर करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget