एक्सप्लोरर

Bareilly Crime: बरेली में दिनदहाड़े दबंगों ने की अंधाधुंध फायरिंग, चार लोग गंभीर रूप से घायल, जानें- पूरा मामला

UP Crime: यूपी के बरेली में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

Bareilly News: बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के रबड़ीटोला में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है .

क्या है यह मामला?
दरअसल, यह मामला बारादरी थाना क्षेत्र के रबड़ीटोला का है. जहां पुरानी रंजिश के चलते मारपीट और फायरिंग की घटना हुई. साथ ही दबंगों ने वर्चस्व जमाने के लिए सरे बाजार अंधाधुंध फायरिंग कर दी . फायरिंग के दौरान चार लोग गोली लगने से घायल हो गए. घायल खिजर अली ने बताया कि देर शाम वह अपने दो साथियों के साथ अपने मामा के यहां से दावत खाकर वापस लौट रहा था. तभी सरताज, बिट्टू और शारिक टीटी अपने दो साथियों के साथ आया और अवैध हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी . फायरिंग के दौरान 4 लोगों को गोली मार दी गई. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है .  

पुलिस ने दिया ये आश्वासन
घायल खिजर अली का यह भी कहना है कि आरोपी सरताज और उसके मामा का पहले झगड़ा हुआ था. उसी झगड़े को लेकर सरताज उससे रंजिश रखता है. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या करनी चाही लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया. घटना के बाद एसपी मुकेश प्रताप सिंह का कहना है कि कोतवाली निवासी खिजर अली अपने मामा के यहां दावत पर आया था. वापस जाते समय 3 लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी . जिसमें 4 लोगों को गोली लगी है . सभी लोग खतरे से बाहर हैं. पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

Kaushambi News: कौशांबी में पुलिस के हाथ लगे 9 शातिर चोर, अलग-अलग जिलों में करते थे वाहन चोरी

Hamirpur News: जमीनी विवाद को लेकर परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget