एक्सप्लोरर

Bareilly News: BDA ने 100 अवैध मकानों पर चलाया बुलडोजर, महिलाओं और बच्चों का रो रोकर हुआ बुरा हाल

UP News: बीडीए ने अपनी जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए 100 मकानों पर बुलडोजर चलवा दिया. महिलाएं अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाती रही लेकिन अफसरों ने उनकी एक भी नही सुनी.

Bareilly News: बरेली विकास प्राधिकरण (Bareilly Development Authority) ने सरकारी जमीन पर बने 100 मकानों को जमींदोज कर दिया है. जबकि अभी भी 500 मकान और बीडीए के राडार पर है. जिन पर आने वाले कुछ दिनों में बुलडोजर चलना है. बीडीए ने 4 हेक्टेयर से अधिक जमीन को कब्जामुक्त कराया है, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है. बीडीए को अपनी जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. 3 दिनों तक बीडीए के बुलडोजर डोहरा रोड स्थित रामगंगा नगर आवासीय योजना पर गरजते रहे. 

महिलाओं के गिड़गिड़ाने के बावजूद भी अधिकारी नहीं माने 

इस दौरान बीडीए को काफी विरोध झेलना पड़ा. कई बार महिलाएं बुलडोजर के आगे आ गई जिन्हें वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने हटाया. महिलाएं  बीडीए के अधिकारियों के सामने रोती रही, गिड़गिड़ाती रही लेकिन बीडीए के अफसरों ने उनकी एक भी नही सुनी और पूरी जमीन जो कब्जामुक्त करवा लिया गया. अभी तक बरेली विकास प्राधिकरण ने बिचपुरी गांव में अवैध कब्जा करके बनाये गए 100 मकानों को जमींदोज किया है जबकि अभी चंदपुर और डोहरिया गांव के 500 मकानों पर बुलडोजर चलना बाकी है. बीडीए इन मकानों में रह रहे लोगो को अब तक कई बार घर खाली करने के लिए नोटिस दे चुका है लेकिन अभी तक लोगो ने घर खाली नही किये है. जिसके बाद अब बीडीए पुलिस बल के साथ घरो को खाली करवाकर बुलडोजर चलवा रहा है.

Noida News: दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर के बाद एक में लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू

दरअसल बीडीए कई साल पहले इस जमीन का अधिग्रहण कर चुका है. जिन किसानो से जमीन खरीदी थी उनको उस दौरान उसका पेमेंट भी कर दिया गया था. लेकिन इस दौरान बीडीए ने उस जमीन और कब्जा नही लिया और इस बीच बीडीए के अफसरों की मिलीभगत से वहां निर्माण होते चले गए. जिन किसानो ने जमीन बेची थी उन्ही किसानो ने अन्य लोगो को जमींने बेच दी और लोगो ने वहां पर आलीशान मकान बना लिए. अब जब प्रदेश में योगी सरकार है तो बीडीए ने अपने काम मे काफी तेजी पकड़ी है और जमीन को कब्जामुक्त करवा रहा है.

'कब्जों को पूरी तरह हटाते हुए भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया'

बरेली विकास प्राधिकरण के अधीक्षक अभियंता राजीव दीक्षित ने बताया कि बीडीए की रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर-01 (ब्रहम्पुत्र एंव साबरमती इन्कलेव) की अर्जित भूमि पर स्थित समस्त अवैध कब्जों को पूरी तरह हटाते हुए भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया, जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रूपए है. इस कार्यवाही के दौरान प्राधिकरण की लगभग 4 हेक्टेयर आवासीय भूमि तथा लगभग 0.5 हेक्टेयर व्यवसायिक भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया. इन अवैध कब्जेदारों को बिना डाउन पेमेन्ट के 10 सालों में भुगतान करने की सुविधा भी प्रदान की गयी थी, जो लोग प्लाट लेने के इच्छुक नहीं थे, उन्हें बार-बार अनुरोध किया गया था कि वह अपनी वैकल्पिक व्यवस्था कर लें, ताकि अवैध कब्जों को हटवाकर आवंटियों को उन्हें आवटित भूखण्डों का कब्जा दिया जा सके. 

Kedarnath Dham: गौरीकुंड के व्यापारियों ने किया 20 मई को बंद का एलान, प्रशासन की व्यवस्था से हैं नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget