एक्सप्लोरर

Noida News: दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर के बाद एक में लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू

UP News: गौतमबुद्ध नगर जनपद के थाना दादरी क्षेत्र में दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई, जिससे इस घटना में एक ट्रक में आग लग गयी. ट्रक चालक ने वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई

Gautam Buddh Nagar News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) जनपद के थाना दादरी (Dadri) क्षेत्र के इस्टर्न पेरीफेरल राजमार्ग पर मंगलवार सुबह को दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई, जिससे इस घटना में एक ट्रक में आग लग गयी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के इस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह चार बजे के करीब पंजाब से कच्चा तेल लेकर एक ट्रक ग्वालियर जा रहा था. उन्होंने बताया कि सड़क के किनारे खड़े ट्रक से उसकी टक्कर हो गयी इस घटना के चलते ट्रक में आग लग गई और ट्रक चालक ने वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.

 कैंटर ने साइकिल सवारों के एक ग्रुप को मारी टक्कर

साथ ही नोएडा में मंगलवार की सुबह साइकिल सवारों के एक समूह को कैंटर ने टक्कर मार दी, जिसमें 6 लोग घायल हो गए. इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी है. पुलिस के अनुसार, दुर्घटना एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर 94 (Sector 94) के पास उस समय हुई जब दिल्ली से आ रहे एक टैंकर ने साइकिल सवारों के एक समूह को टक्कर मार दी, जो सेक्टर 137 के सभी निवासी थे.

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. इस घटना को लेकर एक अधिकारी ने कहा है कि, "सभी को फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अभी ठीक है." टक्कर मारने वाले कैंटर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है पर उसका चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने कहा, "मामले की कानूनी कार्रवाई की जा रही है."

यह भी पढ़े:-

PM Modi Lucknow Visit: पीएम मोदी ने योगी सरकार के मंत्रियों से की मुलाकात, दिया ये मंत्र

Etah News: पेट्रोल पंप पर फांसी के फंदे से लटका मिला कर्मचारी का शव, घरवालों ने लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget