एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: गौरीकुंड के व्यापारियों ने किया 20 मई को बंद का एलान, प्रशासन की व्यवस्था से हैं नाराज

Uttarakhand News: गौरीकुंड के व्यापारियों ने 20 मई को बंद का ऐलान किया है.व्यापारियों का कहना है कि तीर्थयात्रियों को दोपहर दो बजे बाद गौरीकुंड नहीं भेजा जा रहा है.

Char Dham Yatra 2022: केदारनाथ (Kedarnath) यात्रा के अहम पड़ाव गौरीकुंड(Gaurikund) के व्यापारियों ने 20 मई को बंद का ऐलान किया है. व्यापारियों का कहना है कि गौरीकुंड में छः हजार तीर्थयात्रियों की रहने की व्यवस्था है, मगर प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को दोपहर दो बजे बाद गौरीकुंड नहीं भेजा जा रहा है. व्यापारी सुबह निकलकर सीधे केदारनाथ धाम को जा रहे हैं, जिस कारण रात के समय उनके होटल, लाॅज खाली पड़े रहते हैं और उन्हें कोई रोजगार नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में गौरीकुंड के समस्त व्यापारियों में प्रशासन की व्यवस्था से आक्रोश बना हुआ है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि केदारनाथ यात्रा के अहम पड़ाव गौरीकुंड में मां पार्वती का गौरा माई मंदिर है जहां पर श्रद्धालु गर्म कुंड में स्नान करने के बाद बाबा केदार की यात्रा शुरू करते हैं. गौरीकुंड के व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से हर दिन दोपहर दो बजे बाद तीर्थयात्रियों को सोनप्रयाग में रोका जा रहा है. जिससे गौरीकुंड का व्यापार ठप पड़ा है. यहां पर रहने के लिए छ हजार तीर्थयात्रियों की व्यवस्था है. इसके बावजूद प्रशासन सोनप्रयाग में यात्रियों को रोककर उन्हें बाहर सोने के लिए मजबूर कर रहा है. जिस कारण समस्त व्यापारियों ने बीस मई को बंद का फैसला लिया है.

Char Dham Yatra 2022: लगातार बढ़ रहे श्रद्धालु, केदारनाथ में लगी 3 किमी लंबी लाइन, जानें अब तक कितनों की गई जान

व्यापारियों ने बीस मई को बंद का ऐलान किया

गौरीकुंड व्यापार संघ के अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी ने कहा कि कोरोना महामारी के दो साल बाद यात्रा में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं, लेकिन यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव गौरीकुंड के व्यापारियों को ही रोजगार नहीं मिल पा रहा है. छः मई को बाबा केदार के कपाट खुल गये थे और तब से लेकर आज तक गौरीकुंड में बिजली व पानी की व्यवस्था को ठीक नहीं किया गया है. आए दिन गौरीकुंड में लो-वोल्टेज की समस्या से व्यापारी परेशान रहते हैं, जबकि पानी की किल्लत भी बनी रहती है. यहां पर प्रशासन की कोई भी उचित व्यवस्था नहीं की गयी है और तो और दोपहर दो बजे बाद तीर्थयात्रियों को गौरीकुंड नहीं भेजा जा रहा है. गौरीकुंड में छः हजार के करीब तीर्थयात्रियों के रहने की व्यवस्था है, जबकि सोनप्रयाग में हजारों की संख्या में तीर्थयात्री रह रहे हैं और रात के समय उन्हें रहने की व्यवस्था नहीं होने पर बाहर सोना पड़ता है.

उन्होंने आगे कहा कि तीर्थयात्री सुबह सोनप्रयाग से निकलकर सीधे केदारनाथ धाम को जा रहे हैं और दोपहर दो बजे श्रद्धालुओं को गौरीकुंड नहीं भेजा जा रहा है. प्रशासन की इस व्यवस्था से गौरीकुंड के व्यापारियों में खासा आक्रोश बना है और व्यापारियों ने बीस मई को बंद का ऐलान किया है. यदि प्रशासन ने दो दिनों के भीतर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की तो व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों का बंद रखेंगे और घोड़ा-खच्चर तथा डंडी-कंडी संचालक व्यापारियों के समर्थन में यात्रा का संचालन नहीं करेंगे. जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.वहीं डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि पुलिस के अधिकारी एवं सब मजिस्ट्रेट को व्यापारियों के साथ बैठक करने को कहा गया है. जल्द ही व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कर लिया जायेगा.

Char Dham Yatra 2022: सरकार की व्यवस्थाओं पर विपक्ष का वार, स्वास्थ्य मंत्री के दावों को बताया झूठा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget