एक्सप्लोरर

मौलाना तौकीर रजा ने बजरंगदल को बताया आतंकवादी संगठन, सरकार से की प्रतिबंध लगाने की मांग

UP News: आईएमसी के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को बरेली पुलिस नजरबंद कर दिया है. नजरबंदी के दौरान उन्होंने देश के हालातों को लेकर चिंता जताई और बजरंग दल जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की.

Bareilly News: इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान को बरेली पुलिस ने नजरबंद कर दिया है. हालांकि, नजरबंदी के दौरान उन्होंने देश के हालातों को लेकर चिंता जताई और बजरंग दल जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की.

दरअसल, इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान रविवार को अपनी गिरफ्तारी देने के लिए कलेक्ट्रेट जाने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए देश के हालातों पर चिंता जताई.

पुलिस घबराहट का माहौल पैदा कर रही है- मौलाना
मौलाना तौकीर रजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "आज मुझे गिरफ्तारी देनी थी, लेकिन पुलिस यहां एक घबराहट का माहौल पैदा कर रही है. मैंने कहा था कि भीड़ नहीं आएगी और मैंने आज भी किसी को नहीं बुलाया है. मैंने बताया था कि सिर्फ 11 लोग गिरफ्तारी देंगे और वही लोग कलेक्ट्रेट कार्यालय तक जाएंगे."

मौलाना तौकीर रजा ने कहा, "मेरी गिरफ्तारी देने की असल वजह यही है कि देश में रोजाना लिंचिंग हो रही है और बुलडोजर चलाए जा रहे हैं. कानून की धज्जियां उड़ रही हैं, मदरसों और मजारों को शहीद किया जा रहा है. गौ सेवा और धर्म के नाम पर हिंसक गुंडों की भीड़ लोगों पर हमला कर रही है और उन्हें घेरकर हत्या कर रही है. इसके बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है."

UP Politics: बृजभूषण शरण सिंह ने की अखिलेश यादव की तारीफ, कहा- वो धार्मिक हैं लेकिन...

मौलाना ने की बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग
मौलाना ने कहा कि इन आतंकवादी संगठनों को सरकार से पूरा संरक्षण मिल रहा है. हम बजरंग दल जैसे आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं. जब तक इन समूहों को खुली छूट दी जाती रहेगी, देश की एकता और शांति खतरे में रहेगी. देश के अमन-चैन को खतरा मुस्लिमों से नहीं है. हम अमन-चैन वाले लोग हैं.

उन्होंने कहा, "मुझे आज 11 लोगों के साथ गिरफ्तारी देनी थी, लेकिन पुलिस ने बलपूर्वक रोक दिया है और घर से निकलने नहीं दिया है. मैं बताना चाहता हूं कि गिरफ्तारी देने का यह सिलसिला शुरू हो गया है. सोमवार को 72, मंगलवार को 313 और उसके अगले दिन 917 लोग गिरफ्तारी देंगे. यह सिलसिला एक जिले में नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान में चलने वाला है. अब जब पुलिस मुझे निकलने नहीं देगी तो मेरे लोग रोजाना गिरफ्तारी देंगे. देश में नई क्रांति लाने की आज एक पहल शुरू की गई है. हमें पूरे देश को जागरूक करना है कि पिछले 11 साल से हमारे देश को लूटा जा रहा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget