एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'नदियों की सफाई के नाम पर पैसे और बजट का सफाया हुआ'

UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने नदियों की सफाई के मुद्दे पर बीजेपी पर बड़ा जुबानी हमला बोला है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नदियों की साफ-सफाई सहित कई मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा जुबानी हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा है कि "भारतीय जनता पार्टी ने नदियां नहीं साफ की, पैसे और बजट का सफाया किया है, उसी का परिणाम है कि गोमती गंदी है."

सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि, "केजीएमयू सिर्फ देश का नहीं, दुनिया का प्रतिष्ठित संस्थान है. समाजवादी सरकार बनेगी तो दुनिया का बेस्ट इंस्टीट्यूशन बनाने के लिए जितना भी संसाधन देना पड़ेगा देंगे और गरीबों को सुविधा दिलाने का काम करेंगे."

"उद्योग और कारोबार में लगा है आपातकाल"
अखिलेश यादव ने कहा कि " अच्छा है कि वे कारोबार ठीक करें, कारोबार और उद्योग में आपातकाल लगा हुआ है. अपने लोगों को सस्ते में चीजें बेंच दे रहे हैं." अखिलेश यादव ने कहा कि, "हमने अखबार में पढ़ा है कि एक बहुत बड़ी संस्था बिकने जा रही है. कारोबार बढ़ेगा, उद्योग लगेगा तो हमारे आपके लोगों का जीवन बदलेगा, लोगों को रोजगार मिलेगा और अर्थव्यवस्था बेहतर होगी."

समाज में एकता लाना चाहती है सपा- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा, " समाजवादी पार्टी PDA के माध्यम से समाज में एकता लाना चाहती है. पीडीए के माध्यस में सभी दुखी, प्रताड़ित, परेशान, अपमानित जिन्हें होना पड़ता है, उन्हें एक साथ लाने का प्रयास कर रही है. अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि, पीडीए परिवार के हमारे सभी समर्पित कार्यकर्ता जो आज ब्लड डोनेशन में शामिल हो रहे हैं, मैं उन सभी का धन्यवाद और आभार प्रकट करना चाहता हूं."

इधर, राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने इटावा कथा वाचक मारपीट मामले पर कहा, "जो वेद और शास्त्रों की जानकारी रखता है, वही पंडित है, वह दलित भी हो सकता है, पिछड़ा भी हो सकता है. कथा पढ़ने का अधिकार सबको है."

ये भी पढ़ें: Gorakhpur: 'पूजा-पाठ हर जाति-बिरादरी का आदमी..', ब्राह्मण-यादव की सियासत पर रवि किशन का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget