एक्सप्लोरर

पहचान छुपाकर युवती से की दोस्ती, फिर बरेली लाकर धर्मांतरण कराकर बनाया बंधक

UP News: यूपी के बरेली में लव जिहाद का मामला सामने आया है. जहां आरोपी युवक ने युवती को पहचान छुपाकर हिमाचल से लेकर आया था. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसेक खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में लव जिहाद का बड़ा मामला सामने आया है. जौनपुर की बेटी का हिमाचल प्रदेश में हिंदू बन कट्टरपंथी ने अपने प्रेम जाल में फंसाया है. बरेली लाकर युवती का कन्वर्जन कराकर नाम रखा नाजरीन, बरेली में हिन्दू संगठनों ने नरक से दिलाई मुक्ति, अमन इदरीश ने खुद को हिन्दू बताकर नाबालिग किशोरी को फंसाया. कैद से निकलकर भागी तो विश्व हिंदू परिषद नेताओं ने उसकी मदद की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल यह पूरा मामला बिथरी चैनपुर का है. जहां जौनपुर की एक 16 वर्ष की नाबालिग लड़की को हिमाचल प्रदेश से बरेली लाया गया. फिर उसको बरेली में कट्टरपंथी अमन इदरीश ने अपने घर पर बंधक बनाकर रखा. वहीं लड़की को बरेली जाकर पता चला कि अमन हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है. जिसके बाद वह किसी तरीके से कट्टरपंथियों के चंगुल से बाहर निकली और उसके बाद विश्व हिंदू परिषद ने उसकी मदद की. 

वीएचपी नेताओं ने की मदद
अमन इदरीश बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर जसरतपुर का निवासी है. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक फैक्ट्री में नौकरी करता था. उसी फैक्ट्री में लड़की का भाई भी नौकरी करता था. जहां अमन इदरीस ने अपनी पहचान छिपाकर अपने आपको हिंदू बताकर लड़की के भाई से दोस्ती की और इसी तरह उसने उसकी बहन को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. किसी तरह से लड़की उन लोगों के चंगुल से निकलकर जैसे ही गांव से थोड़ी दूर आगे बढ़ी तो उसे वीएचपी के नेता मिले. 

क्या बोले सीओ नितिन कुमार
सीओ नितिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अमन इदरीश नाम का व्यक्ति अपनी पहचान छुपा कर हिमाचल प्रदेश से एक नाबालिग लड़की को अपने साथ ले आया था जहां पर पता चला लड़की को कि वह हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है. इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपी अमन इदरीश को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि उसके पिता की तलाश की जा रही है. वहीं लड़की को बयान कराने के बाद उसके पिता के सुपुर्द कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: पीलीभीत: पैसे दोगुने करने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget