एक्सप्लोरर

गौ-तस्करी के आरोपी हिस्ट्रीशीटर जुबैर उर्फ पाया के घर पर चला बुलडोजर, 3 मंजिला मकान ध्वस्त

Bareilly News: बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि जुबैर ने मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर इस मकान का निर्माण कराया था. इस पर जुबैर को नोटिस भी जारी किया गया था.

UP News: बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर जुबैर उर्फ पाया पर बड़ी कार्रवाई हुई है. गौ-तस्करी समेत कई मुकदमों में आरोपी हिस्ट्रीशीटर जुबैर के तीन मंजिला मकान पर बुधवार बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बुलडोजर चलवा दिया. मकान को गिराने की कार्रवाई बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार की देखरेख में की गई इस कार्रवाई से खलबली मच गई.

बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि जुबैर ने मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर इस मकान का निर्माण कराया था. इस पर जुबैर को नोटिस भी जारी किया गया था. हिस्ट्रीशीटर के पास तीन मंजिला इमारत के निर्माण का कोई वैध दस्तावेज नहीं था. इसके बाद नोटिस देकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई, इस दौरान पुलिस फोर्स और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे.

जमानत पर छूटने के बाद से था लापता

पुलिस ने सूफ़ी टोला निवासी जुबैर उर्फ पाया को छह जून को विकास भवन के पीछे से गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक जुबैर काफी समय पहले जमानत पर छूटने के बाद से लापता था. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. 

पुलिस ने तमंचा और कारतूस समेत जुबैर किया गिरफ्तार

पुलिस को पता लगा कि जुबैर मुंबई चला गया है. हाल ही में वह मुंबई से लौटकर आया था तो मुखबिरों ने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस ने उसे तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार किया था. आरोपी के खिलाफ पशु तस्करी आदि के 13 मुकदमे पहले से चल रहे हैं, अब बुधवार को उसके अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया.

Input By : भीम मनोहर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget