एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में कोर्ट में पेश होने आए दो आरोपी जेल से फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित, तलाश जारी

UP News: यूपी के बरेली में दो आरोपी कचहरी स्थित हवालत से खिड़की का सरिया काटकर फरार हो गए. उनकी तलाश के लिए चार दलों का गठन किया गया है. वही दोनों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है.

Bareilly News: बरेली में सदर कचहरी स्थित हवालात से दो कुख्यात गैंगस्टर खिड़की का सरिया काटकर फरार हो गए. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उसने बताया कि इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि अदालत की सदर हवालात की खिड़की काटकर दो कैदी फरार हो गए हैं. उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश के लिए चार दलों का गठन किया गया है.

पुलिस को हवालात की खिड़की के दो सरिए कटे मिले और माना जा रहा है कि आरोपी पेड़ की डाल के सहारे से दीवार कूदकर भाग निकले. उन्होंने बताया कि कोतवाली में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है.जानकारी मिलने पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी सिटी राहुल भाटी फोर्स संग मौके पर पहुंचे. एसएसपी घुले ने बताया कि मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश कर दिए गए हैं.

दोनों को पेशी के लिए लाया गया था कोर्ट
पुलिस उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में बिहारीपुर ढाल निवासी अंकित यादव और सीबीगंज में पस्तोर निवासी सचिन सैनी को शुक्रवार सुबह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम ) और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय की अदालत में पेशी के लिए तलब किया गया था. उन्होंने बताया कि अंकित और सचिन के साथ जेल से पेश होने के लिए कुल 55 कैदी अदालत लाए गए थे. लेकिन जब उन्हें वापस जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई तो अंकित एवं सचिन के गायब होने का पता चला. 

दोनों के खिलाफ कई मुकदमे 
पुलिस के अनुसार, आरोपी अंकित यादव पर चोरी, लूट एवं अपहरण समेत भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं के तहत 47 मुकदमे दर्ज हैं और वह गैंगस्टर कानून के तहत भी निरुद्ध है. उसने बताया कि वह अपराधी है और उसे 28 दिसंबर को आयुध अधिनियम के तहत जेल भेजा गया था. पुलिस ने बताया कि सचिन सैनी के खिलाफ बारादरी पुलिस ने गैंगस्टर कानून के तहत कार्रवाई की और उसे बारादरी के मुकदमे में ही पेशी के लिए लाया गया था.

ये भी पढ़ें: Agra News: आगरा में शुरू हुआ हॉट एयर बैलून सफारी, अब पर्यटक आसमान से करेंगे ताजमहल का दीदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा से पहले पर्दे से ढकी गईं शराब की दुकानें, सावन से पहले प्रशासन की बड़ी पहल
कांवड़ यात्रा से पहले पर्दे से ढकी गईं शराब की दुकानें, सावन से पहले मुजफ्फरनगर में बड़ी पहल
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
Embed widget