एक्सप्लोरर

बरेली में खौफ के साये में महिलाएं, एक ही तरीके से हुई 9 की हत्या, पुलिस ने जारी किया स्केच

UP Crime News: यूपी में महिलाओं की हत्या की खबरें लगातार सामने आ रही है. पिछले साल 9 महिलाओं की हत्या एक ही पैटर्न पर की गई. वहीं पुलिस अधिकारी इस हत्या के जांच में जुटी हुई है.

Bareilly Crime News: यूपी के बरेली में सिलसिले बार हुई 10 महिलाओं की हत्या की गुत्थी सुलझने का नाम ही नहीं ले रही है. पुलिस इस गुत्थी को जितना सुलझाने की कोशिश करती है वह उतना ही ज्यादा उलझ जाती है. एक के बाद एक हुई 10 महिलाओं की हत्याओं से इन सभी गांव में दहशत का माहौल है. तो वही पुलिस ने अब तीन स्केच जारी किए है ताकि पुलिस इस सीरियल किलर का सुराग लगा सके. 

बरेली में अब तक 10 महिलाओं के हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 3 संदिग्धों के स्केच जारी किए हैं. एसपी साउथ मानुष पारीक ने बताया कि थाना शाही, बरेली क्षेत्रान्तर्गत पूर्व में मिले महिलाओं के शव के संबंध में हुई. पुलिस छानबीन व आसपास के लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन संदिग्धों के स्केच जारी किए जा गए हैं.  उपरोक्त स्केचों की पहचान करने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा. स्कैचों की सूचना निम्नलिखित फोन नम्बरों पर कॉल के माध्यम से दी जा सकती है.

9 महिलाओं की हत्या एक ही पैर्टन पर
बरेली में एक बार फिर सीरियल किलर पर पुलिस का संदेह बढ़ रहा है. एक बार फिर शाही थाना क्षेत्र के बुझिया जागीर गांव में शेरगढ़ के हौसपुर के रहने वाले सोमपाल की पत्नी 45 साल की अनीता की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंकने की वारदात सामने आई है. पिछले साल हुई 9 हत्याएं इस पैटर्न पर की गई थी. महिलाओं की हत्या सुनसान इलाके और गला घोटकर की जाती रही है. साड़ी से ही महिला का गला घोटा गया. वही एक बार फिर हुई महिला की हत्या पुलिस के लिए चुनौती बन गया है.

संदिग्ध परिस्थिति में महिला की हुई मौत
दरअसल दो जुलाई अनीता अपने मायके फतेहगंज पश्चिमी के गांव खिरका गई थीं. अनीता वहां से मंगलवार सुबह 11 बजे घर लौटने की बात कहकर निकली थीं. लेकिन अनीता तो घर वापिस नहीं लौटी बल्कि उसके घर पर उसकी हत्या की खबर पहुंची. जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. अनीता के परिजन ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है. बताया जा रहा है कि अनीता का खाता फतेहगंज पश्चिमी शाखा में है. कुछ रुपया फिक्स डिपाजिट भी कर रखा है. अनीता कुछ महीने बाद जाकर बैंक से रुपये का लेनदेन करती थीं. 

हत्या की जांच में जुटी पुलिस 
आशंका जताई कि हो सकता है कि अनीता ने बैंक जाकर रुपये निकाले हों और उन्हीं रुपयों की खातिर उसकी हत्या की गई हो. घटना के बाद पुलिस को एक बार चुनौती मिली है क्योंकि पिछले वर्ष 9 महिलाओं की एक ही तरीके से हत्या की गई थी और महिलाओं का गला दबाया गया था. अंदेशा लगाया जा रहा है कि वही कहीं सीरियल किलर तो नहीं है . हत्या के बाद मौके पर एडीजी रमित शर्मा, आईजी राकेश कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी साउथ मानुष पारीक और सीओ सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुँच कर घटना का निरीक्षण किया.

क्या बोले एसपी साउथ मानुष पारीक
इस मामले पर एसपी साउथ मानुष पारीक का कहना है कि शाही थाना क्षेत्र में एक 2 जुलाई को एक घटना हुई. महिला का शव एक गन्ने के खेत मे मिला. जिसका मुकदमा दर्ज हुआ और काफी सारी टीमें लगाई गई है. इससे पहले भी कुछ घटनाएं हुई है. इसमें हम देख रहे हैं कि कौन से केस आपस मे कनेक्ट है और कौन से अलग है. जिसका अनावरण के लिए कई सारी टीम काम कर रही हैं. सादा वर्दी में पुलिस टीम को लगाया गया है और वर्दी में भी टीमों को लगाया गया है. चेकिंग के लिए भी टीमों को लगाया है बैरियर पर भी पुलिस को लगाया गया है. संदिग्ध वाहनों की भी चेकिंग हो रही है.

ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट के मामले में डिंपल यादव ने कर दी बड़ी मांग, सपा सांसद ने सरकार से पूछा ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: उत्तर प्रदेश 'स्टार्टअप मिशन' को कैबिनेट की मंजूरी, 100 करोड़ तक पेशेंस कैपिटल का प्रावधान
UP News: उत्तर प्रदेश 'स्टार्टअप मिशन' को कैबिनेट की मंजूरी, 100 करोड़ तक पेशेंस कैपिटल का प्रावधान
UP News: प्रदेश में पशुपालकों के लिए 'सुरक्षा कवच' साबित सरकार, सीएम ने इस योजना को कैबिनेट में मंजूरी दी
UP News: प्रदेश में पशुपालकों के लिए 'सुरक्षा कवच' साबित सरकार, सीएम ने इस योजना को कैबिनेट में मंजूरी दी
UP News: मुख्यमंत्री योगी ने लगाया जनता दरबार, 25 करोड़ प्रदेशवासियों के हित में कार्य कर रही सरकार- सीएम
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने लगाया जनता दरबार, 25 करोड़ प्रदेशवासियों के हित में कार्य कर रही सरकार- सीएम
UP News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती: नेहरू सरकार की तुष्टिकरण के खिलाफ थे डॉ. मुखर्जी- सीएम योगी
UP News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती: नेहरू सरकार की तुष्टिकरण के खिलाफ थे डॉ. मुखर्जी- सीएम योगी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget