एक्सप्लोरर

बाराबंकी में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, कार में था आपत्तिजनक सामान, हिंदू संगठनों का हंगामा

Barabanki News: बाराबांकी में मकान की छत पर गुपचुप तरीके से धर्मांतरण का कार्यक्रम चल रहा था. इसके बाद वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया.

UP News: बाराबंकी में हिंदू से क्रिश्चियन धर्म में जबरन धर्मांतरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह घटना थाना सफदरगंज क्षेत्र के बांकीपुर गांव में हुई, जहां गांव के बाहर एक मकान की छत पर गुपचुप तरीके से धर्मांतरण का कार्यक्रम चल रहा था. विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया. धर्म परिवर्तन के मामले से इलाके के लोगों में आक्रोश है.

पुलिस ने मौके से एक लखनऊ नंबर की वैगनआर कार बरामद की, जिसमें क्रिश्चियन धर्म से जुड़ी सामग्री और प्रतीक चिन्ह पाए गए. यह कार उन लोगों की थी, जो कथित तौर पर धर्मांतरण के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. कार में मिली सामग्री ने मामले को और गंभीर बना दिया.

बजरंग दल के जिला संयोजक विनय सिंह राजपूत ने बताया कि उन्हें कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि हर रविवार को गांव में कुछ लोग इकट्ठा होकर धर्मांतरण की गतिविधियां चला रहे हैं. सूचना के आधार पर कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई.

विनय सिंह राजपूत के अनुसार, मकान की छत पर प्रेयर जैसा कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें माला और क्रिश्चियन धर्म के प्रतीक चिन्ह मौजूद थे. उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्यक्रम गरीब और भोले-भाले लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए आयोजित किया जा रहा था. विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि जैसे ही वे मौके पर पहुंचे, संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा हुआ. पुलिस ने मौके से कुछ संदिग्ध सामग्री जब्त की और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है.

पुलिस पर दबाव का आरोप

बजरंग दल के जिला संयोजक ने दावा किया कि शुरुआत में पुलिस इस मामले को सामान्य धार्मिक आयोजन बताकर दबाने की कोशिश कर रही थी. हालांकि, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के दबाव के बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी. थाना सफदरगंज के प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है. मौके पर एसडीएम प्रीति सिंह और सीओ सिटी भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

क्षेत्र में तनाव

इस घटना के बाद बांकीपुर गांव और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल है. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मांग की है कि धर्मांतरण के इस रैकेट की गहराई से जांच की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए. संगठनों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि जिले में पहले भी ऐसी गतिविधियां सामने आ चुकी हैं. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: खतरे के निशान के ऊपर राप्ती-रोहिन और घाघरा नदी, बढ़ सकता है बाढ़ का खतरा
यूपी: खतरे के निशान के ऊपर राप्ती-रोहिन और घाघरा नदी, बढ़ सकता है बाढ़ का खतरा
सपा की राज्यसभा में बढ़ेगी सीट, BJP को अखिलेश ऐसे देंगे मात!
सपा की राज्यसभा में बढ़ेगी सीट, BJP को अखिलेश ऐसे देंगे मात!
देहरादून में ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन, सरकार को दिया 5 दिन का अल्टीमेटम
देहरादून में ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन, सरकार को दिया 5 दिन का अल्टीमेटम
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
Embed widget