एक्सप्लोरर

बसपा में फिर मिली जिम्मेदारी तो खुशी से फूले नहीं समाए आकाश आनंद, मायावती के लिए कही ये बात

BSP चीफ मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में वापस लेने के क़रीब 1 महीने बाद बड़ी जिम्मेदारी दी है.

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को दिल्ली में एक बैठक में अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर बड़ा ऐलान किया. बसपा चीफ ने अपने भतीजे के लिए नए पद का सृजन करते हुए उन्हें न सिर्फ चीफ नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया बल्कि बिहार चुनाव की कमान भी सौंप दी है.

बसपा में फिर से वापसी के बाद मिली जिम्मेदारी पर आकाश आनंद ने अहम प्रतिक्रिया दी और मायावती का आभार जताया.

आनंद ने क्या कहा?
सोशल मीडिया साइट एक्स पर आनंद ने लिखा -बी.एस.पी की आल-इंडिया बैठक में शामिल होने का मौका मिला.सभी पदाधिकारियों को पूरे देश में पार्टी को मजबूत करने के लिए आदरणीय बहन कु. मायावती का मार्गदर्शन और जरूरी दिशा-निर्देश मिला.

साल 1990 से पहले के राजस्व रिकॉर्ड्स पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, होगा ये अहम बदलाव

उन्होंने लिखा कि बहन जी ने मुझे पार्टी के मुख्य नेशनल कोआर्डिनेटर पद की जिम्मेदारी दी है. मैं बहन जी का तहेदिल से आभार प्रकट करता हूं. उन्होंने मेरी गलतियों को माफ किया और एक अवसर दिया है कि मैं बहुजन मिशन और मूवमेंट को मजबूत करने में अपना योगदान दूं.

बसपा नेता ने कहा कि- मैं बहन जी से वादा करता हूं कि पार्टी व मूवमेंट के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा और कभी निराश नहीं करूंगा. बहन कु. मायावती का मैं फिर से तहेदिल से धन्यवाद करता हूं.जयभीम, जयभारत.

बसपा ने क्या कहा?
बसपा मुखिया ने आकाश आनंद पर भरोसा जताते हुए रविवार को फिर से उन्हें बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया. मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसको लेकर एक बयान भी जारी किया.इस बयान में बताया गया है कि आकाश आनंद को पार्टी का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है, साथ ही उन्हें देश में पार्टी के आगे के कार्यक्रम भी दिए गए. उम्मीद है कि इस बार वह पार्टी और मूवमेंट के हित में, हर प्रकार की सावधानी बरतते हुए, पार्टी को मजबूत बनाने में अपना सराहनीय योगदान देंगे.इससे पहले बसपा मुखिया मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था. साथ ही उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर समेत सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget